फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Absconding Army Jawan arrested from Delhi

आर्मी सेंटर से हथियार चुराने वाला फरार फौजी दिल्ली से गिरफ्तार, रोहतक की गर्लफ्रेंड के संपर्क में था

Fri, 17 Jan 2020 08:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Jan 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Absconding Army Jawan arrested from Delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

दो इंसास राइफल और कारतूस चोरी करने वाले फौजी हरप्रीत सिंह को होशियारपुर पुलिस की एक विशेष टीम ने दिल्ली के कनॉट प्लेस से शुक्रवार सुबह दबोच लिया। पुलिस टीम उसे लेकर शुक्रवार की शाम तक होशियारपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन


टांडा पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त ऑपरेशन में फौजी हरप्रीत सिंह को उसके साथी जगतार सिंह जग्गा के साथ 10 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों से 2 इंसास राइफल, 3 मैगजीन और 20 कारतूस बरामद हुए थे। हरप्रीत सिंह जिला केन्द्रीय जेल होशियारपुर में बंद था। सेहत खराब होने पर उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 
विज्ञापन


14 जनवरी सुबह करीब 4 बजे जब वह बाथरूम गया तो होमगार्ड जवान को धक्का मार कर फरार हो गया। थाना माडल टाऊन पुलिस ने फरार हुए फौजी हरप्रीत सिंह, उसके पिता हरबंस सिंह निवासी मियाणी व 5 पुलिस मुलाजिमों सहायक सब इंस्पेक्टर जगतार सिंह, हरदीप सिंह, बलदेव दत्त, बंसी लाल व हवलदार दविंदर कुमार के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न टीमें बनाई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी गौरव गर्ग ने बताया कि आरोपी का सुराग लगाने के लिए जेल में बंद उसके साथियों से पूछताछ की गई। इस दौरान उसके बारे में कुछ सुराग मिले। इस बीच हरप्रीत की रोहतक में रहने वाली कथित गर्लफ्रेंड का पता चला। यह बात भी सामने आई कि वह उसके साथ लगातार संपर्क में था। जांच में उसके दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में होने का सुराग मिला। 


दिल्ली भेजी गई एक विशेष टीम ने उसे शुक्रवार की सुबह कनॉट प्लेस से दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि होशियारपुर पुलिस की टीम उसे लेकर होशियारपुर के लिए रवाना हो गई है। शुक्रवार देर रात तक उसे होशियारपुर ले आया जाएगा। करीब 2 वर्ष पहले हरप्रीत सिंह फौज में भर्ती हुआ था और उसने आर्मी ट्रेनिंग सेंटर पंचमढ़ी (मध्य प्रदेश) से ट्रेनिंग ली थी। ट्रेनिंग सेंटर से उसने असलहा चोरी किया था। इतना ही नहीं उसने सुपर पावरकाम पाकिस्तान नाम के फेसबुक पेज को भी फॉलो किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed