फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   abohar kand, bheem tank murder, abohar murder, farm house murder case, shiv lal doda, punjab

अबोहर हत्याकांडः भीम को इंसाफ के लिए CM हाउस को घेरेगी मां

Mon, 18 Apr 2016 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Mon, 18 Apr 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
abohar kand, bheem tank murder, abohar murder, farm house murder case, shiv lal doda, punjab
अबोहर हत्याकांड में मारे गए भीम टांक की मां व अन्य परिजन - फोटो : फाइल फोटो
बहुचर्चित अबोहर कांड में मारे गए भीम टांक को इंसाफ दिलाने के लिए अब उसकी मां ने सीएम आवास को घेरने का ऐलान किया है। वे आगामी 19 अप्रैल को सीएम बादल के घर के सामने धरने पर बैठेंगी। परिवार का आरोप है कि मामले में मुख्य आरोपी शिव लाल डोडा को अकाली-भाजपा सरकार बचाने का प्रयास कर रही है। पंजाब सरकार मुख्य आरोपी डोडा को इस केस से क्लीन चिट देने के लिए पुलिस पर दबाव बनाए हुए है। इसी लिए ही पुलिस उसका चालान कोर्ट में पेश करने में आनाकानी कर रही है। अकाली नेताओं के दबाव में ही पुलिस मुख्य आरोपी डोडा को जेल में स्टेट गेस्ट जैसी सुविधाएं दे रही है। इसी लिए ही उसे भारी सुरक्षा वाली जेल में न रख कर फाजिल्का की सब जेल में रखा गया जहां से वह अपना कारोबार निरंतर बिना किसी रूकावट के चला रहे है। ऐसी बातों की जानकारी से आहत होकर ही टांक परिवार, घायल गुरजंट के समर्थक व भीम की माता कौशल्या देवी ने फैसला लिया है कि वह इंसाफ के लिए 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की कोठी के आगे धरने पर बैठेंगे। वह अंतिम सांसों तक वहां धरना लगाएंगे। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी नहीं मिला इंसाफ

abohar kand, bheem tank murder, abohar murder, farm house murder case, shiv lal doda, punjab
अबोहर हत्याकांड में मारे गए भीम टांक की मां व अन्य परिजन - फोटो : फाइल फोटो
कौशल्या देवी का कहना है कि राज्य के मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा। इसलिए उनका मन करता है कि वह अपना जीवन मुख्यमंत्री आवास के बाहर खत्म कर ले। मृतक भीम की माता कौशर्या देवी ने देश के दलित समाज व इंसाफ पसंद लोगों को अपील करते हुए कहा कि वह उनको इंसाफ दिलाने के लिए उनकी मदद के लिए आगे आए।

उन्होंने कहा कि बड़े दु:ख की बात है कि देश आजाद हुए 67 साल हो गए लेकिन पंजाब में आज भी दलितों को इंसाफ नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी पार्टियां आने वाले चुनावों के लिए दलितों के वोट लेने के लिए दलित उत्थान की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे है लेकिन वह दलित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं कर रहे।

अकाली नेता ऐसे ही मुख्य आरोपी शराब माफिया की मदद करते रहे तो वह देश के राष्ट्रपति से अपील करेगी कि वह संविधान में लिखे सभी के बराबरी के हक को बदल कर केवल पैसे वाले व माफिया लोगों को सभी अधिकार देने का कानून बनाएं। ताकि फिर कोई दलित व गरीब लोग इंसाफ की उम्मीद न कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डोडा को स्टेट गेस्ट जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं जेल में

abohar kand, bheem tank murder, abohar murder, farm house murder case, shiv lal doda, punjab
अबोहर हत्याकांड में मारे गए भीम टांक की मां व अन्य परिजन - फोटो : फाइल फोटो
मृतक भीम की माता कौशल्या देवी व घायल गुरजंट सिंह के भाई रणजीत सिंह राणा ने बताया हालांकि मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री ने अनेकों बार दावा किया है तथा 10 मार्च को उनके साथ मीटिंग के दौरान खुद मुख्यमंत्री ने कहा था कि शिव लाल डोडा से उनका कोई लेना-देना नहीं। पुलिस किसी भी आरोपी को बख्शे नहीं ।

बावजूद इसके मुख्य आरोपी डोडा को जेल में स्टेट गेस्ट जैसी सुविधाएं मिलना हमारे जख्मों पर नमक छिड़कना है। मुख्यमंत्री के वादा करने के 37 दिन बाद भी घायल गुरजंट सिंह को ईलाज के लिए सहायता राशि नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि हालंकि केन्द्रीय राज्यमंत्री व नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला व एससी कमीशन के चाईस चेयरमैन राजकुमार वेरका द्वारा उन्हें इंसाफ दिलाने का वायदा किया गया था इसके बावजूद भी पंजाब सरकार से उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा। ऐसी स्थिति में लगता है कि पंजाब सरकार पीड़ित परिवारों को दबाने के लिए हर हथकंडा अपना रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed