फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhishek Singh Shekhu of Chandigarh selected in Para Asian Games, needs professional cycle

Chandigarh: चंडीगढ़ के अभिषेक का पैरा एशियन गेम्स में चयन, प्रोफेशनल साइकिल के लिए मदद की दरकार

Thu, 05 Oct 2023 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 12:07 PM IST
सार

चीन में पैरा एशियन गेम्स 20 अक्तूबर से होनी हैं। इसके लिए अभिषेक का चयन हो चुका है, लेकिन इनके पास चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की बेहतरीन साइकिल नहीं है। साइक्लिंग के बड़े इवेंट में हिस्सा लेने के लिए 16-17 लाख रुपये साइकिल आती है।

विज्ञापन
Abhishek Singh Shekhu of Chandigarh selected in Para Asian Games, needs professional cycle
अभिषेक सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चंडीगढ़ के अभिषेक सिंह शेखू दाहिने पांव में दिक्कत होने के कारण बिना स्टिक के चल नहीं पाते, इसके बावजूद इन्होंने हार नहीं मानी और साइक्लिंग को अपना जुनून बनाया। इस जुनून की बदौलत उनका चयन चीन में होने वाली पैरा एशियन गेम्स के लिए हुआ है, लेकिन अफसोस यह है कि उनके पास कोई प्रोफेशनल साइकिल नहीं, जिससे वह पैरा एशियन गेम्स में हिस्सा ले सकें।

विज्ञापन


चीन में पैरा एशियन गेम्स 20 अक्तूबर से होनी हैं। इसके लिए अभिषेक का चयन हो चुका है, लेकिन इनके पास चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की बेहतरीन साइकिल नहीं है। साइक्लिंग के बड़े इवेंट में हिस्सा लेने के लिए 16-17 लाख रुपये साइकिल आती है। लेकिन अभिषेक के पास 7 वर्ष पुरानी 40-50 हजार रुपये वाली साइकिल है। ऐसे में वे एशियन चैंपियनशिप में पुरानी साइकिल पर हिस्सा कैसे ले सकते हैं। अभिषेक ने बताया कि अगर मुझे कोई स्पॉन्सर मिले तो इस मुश्किल का हल हो सकता है। मैं पुरानी साइकिल की बजाय नई साइकिल पर 5 मिनट की एडवांस परफॉरमेंस दे सकता हूं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Cabinet: पंजाब कैबिनेट की बैठक में एसवाईएल पर चर्चा, सीएम मान बोले-एक बूंद फालतू पानी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल के आधार पर हुआ चयन
अभिषेक ने बताया कि चीन में पैरा एशियन गेम्स में साइक्लिंग के मुकाबले 20 अक्तूबर को होने हैं। इसमें हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम का चयन ट्रायल के आधार पर हुआ। ट्रायल हैदराबाद और दिल्ली में हुए। ट्रायल के पहले चरण में देश भर से 40 - 50 पैरा साइक्लिस्टों ने हिस्सा लिया था। आखिरी राउंड में 10 के करीब साक्लिस्ट का चयन हुआ, जिसमें उनका नाम भी शामिल है। वह रोड साइक्लिंग इवेंट में हिस्सा लेंगे।


भारत की ओर से एकमात्र गोल्ड मेडलिस्ट
अभिषेक सिंह शेखू ने बताया वह पिछले 10 वर्षों से साइक्लिंग कर रहे हैं। उनका कोई कोच भी नहीं है। इंटरनेट के माध्यम सें साइक्लिंग के खेल और नियमों की पूरी जानकारी जुटाई। जिसके बाद अभ्यास करना शुरू किया। लेक एरिया में अभ्यास करता था। वर्ष 2017 में बेहरीन प्रदर्शन पर एशियन साइक्लिंग चैंपियनशिप में 12.8 किलोमीटर की दूरी 21 मिनट और 8 सेकेंड में पूरी कर चैंपियन बनते हुए गोल्ड मेडल जीता। मेडल जीतने वाले वह भारत की ओर से वह पहले साइकिलिस्ट रहे।

ग्रेजुएट, पर नहीं मिली नौकरी
अभिषेक कंप्यूटर साइंस के ग्रेजुएट हैं और इंजीनियरिंग भी कर चुके हैं। एक पांव से साइकिल चलाते हैं और दूसरा खराब पांव केवल पैडल को सपोर्ट देने के लिए रखते हैं। उन्होंने बताया कि पहले स्टेट लेवल और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने के बाद कई बार प्रशासन के अधिकारियों से नौकरी की गुहार लगा चुका हूं, लेकिन आज तक नौकरी भी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed