फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhinandan Vohra won chess competition

अभिनंदन वोहरा ने जीती चेस प्रतियोगिता

Sun, 10 Nov 2019 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Abhinandan Vohra won chess competition
चंडीगढ़। अभिनंदन वोहरा ने चंडीगढ़ चेस चैंपियनशिप-2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन की ओर से कराया गया। इसके मुकाबले सेक्टर-37 स्थित अंबेडकर भवन में खेले गए। टूर्नामेंट में ट्राइसिटी के चेस खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया। शनिवार को प्रतियोगिता के आखिरी राउंड के मुकाबले खेले गए। फाइनल राउंड के बाद अभिनंदन वोहरा ने कुल 4.5 अंक जुटाते हुए विजेता ट्राफी जीत ली। रोहन गुप्ता ने कुल 4 अंक जुटाते हुए दूसरा स्थान जबकि स्वास्तिक ने तीसरा और विपिन को चौथा स्थान हासिल किया। विजेता और उप विजेताओं को चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन के चेयरपर्सन डॉ. अनिल रैना ने प्राइज और ट्राफियां देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले टॉप 4 खिलाड़ी अभिनंदन वोहरा, रोहन गुप्ता, स्वास्तिक, विपिन का चयन सीनियर नेशनल चेस प्रतियोगिता के लिए चंडीगढ़ टीम में किया गया। नेशनल प्रतियोगिता सिक्किम में 9-20 दिसंबर तक खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed