{"_id":"5c03bcf6bdec22419f5c2391","slug":"abhay-singh-chautala-s-jan-adhikar-yatra-started-from-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले अभय चौटाला, जब तक प्रदेश की जनता को न्याय नहीं मिलता, नहीं रुकेगा रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले अभय चौटाला, जब तक प्रदेश की जनता को न्याय नहीं मिलता, नहीं रुकेगा रथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Updated Sun, 02 Dec 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
अभय चौटाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान कृष्ण की गीतोपदेश स्थली से हुंकार भरते हुए नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने जन अधिकार यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का पहिया तब तक नहीं रुकेगा जब तक प्रदेश की जनता को न्याय नहीं मिल जाता। उन्होंने घोषणा की कि यात्रा के समापन पर 17 फरवरी को कुरुक्षेत्र में विशाल जनसभा को इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला तथा बसपा प्रमुख मायावती संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
यात्रा का शुभारंभ वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा वेदमंत्रोच्चाण और शंखनाद के साथ हुआ। अभय चौटाला ने ज्योतिसर के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और उसके पश्चात रथ पर चढ़कर जनसभा को संबोधित किया। ज्योतिसर पहुंचने से पूर्व अभय चौटाला ने गुरुद्वारा छठी पातशाही में शीश नवाया। उन्होंने याद दिलाया कि 1985 में भी कांग्रेस सरकार ने पंजाब की समस्याओं के समाधान के लिए हरियाणा के हकों की बलि दी थी।
विज्ञापन
एसवाईएल मुद्दे पर भाजपा सरकार भी हरियाणा के लिए वही काम कर रही है। तब चौधरी देवीलाल ने जींद की धरती से न्याययुद्ध की शुरुआत की थी। पार्टी से कुछ लोगों के निष्कासन पर कहा कि ऐसे लोग आखिरी समय में धोखा देते हैं। अच्छा हुआ वे पहले ही चले गए।
विज्ञापन
बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती, सांसद रामकुमार कश्यप, बसपा जिला प्रधान मानसिंह, शशि सैनी, रोहताश रंगा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष गोपीचंद गहलोत, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीन आत्रेय सहित पार्टी के सभी विधायक, अनेक पूर्व विधायक, इनेलो जिला प्रधान संदीप टेका, ओमप्रकाश हथीरा, इनेलो प्रदेश कार्यकार्यकारिणी के सदस्य नरेंद्र शर्मा निंदी उपस्थित थे।
दुष्यंत खेमे में कार्यकर्ता नहीं, टिकटार्थी गए हैं
यात्रा के शंखनाद से पहले नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला इनेलो के स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर रामपाल शर्मा के निवास पहुंचे। यहां भोजन से पहले उन्होंने पत्रकारवार्ता में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि पिछले 15 वर्षो में प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। दुष्यंत के खेमे में गए इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं पर टिप्पणी करते कहा कि जो गए हैं वे कार्यकर्ता नहीं, बल्कि टिकटार्थी हैं। इनेलो में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाती। भविष्य में भी कोई बड़ा नेता अथवा कार्यकर्ता अनुशासन का पालन नहीं करेगा तो उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।