फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   abhay chautala said that inld bsp alliance will not to break

अभय चौटाला ने भाई अजय और दुष्यंत पर लगाए कई आरोप, बसपा-इनेलो गठबंधन पर किया बड़ा एलान

Thu, 07 Feb 2019 01:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Feb 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
abhay chautala said that inld bsp alliance will not to break
अभय चौटाला

हरियाणा में इनेलो और बसपा का गठबंधन अटूट है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों दल मिलकर लड़ेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती के गठबंधन तोड़ने के संकेत देने के बाद नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने यह कहते हुए सभी अटकलों पर विराम लगाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गठबंधन पर किसी तरह का संकट नहीं है। पत्रकारों से बात करते हुए अभय ने जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला पर जमकर भड़ास निकाली। चौटाला ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में दुष्यंत ने सौदेबाजी की थी, उसका खामियाजा इनेलो को विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ा। उन्होंने पार्टी की बैठक में खुलेआम दुष्यंत चौटाला पर फतेहाबाद, अटेली व बल्लभगढ़ की टिकटें बेचने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अजय सिंह चौटाला ने अपने बेटे को चुनाव जिताने के लिए खुलकर जयप्रकाश, कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़ व नवीन जिंदल के साथ सौदेबाजी की। जिन लोगों ने पिछले चुनाव में इनेलो के टिकटों को लाखों रुपये में बेचने का काम किया है इस चुनाव में प्रदेश की जनता उन्हें घर बैठाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा सरकार लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ नहीं करवाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को चुनाव की तैयारी शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इनेलो के सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे।

आधा दर्जन विधायकों की बैठक से दूरी

इनेलो की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी बैठक से आधा दर्जन विधायक अनुपस्थित रहे। नैना चौटाला के अलावा राजदीप फौगाट, अनूप धानक का न आना तो तय ही था, पिरथी सिंह नंबरदार, केहर सिंह रावत और नगेंद्र भड़ाना ने भी भाग नहीं लिया। इनेलो नेताओं ने दावा किया कि केहर सिंह रावत कहीं बाहर होने के कारण बैठक में नहीं आ पाए।

विधानसभा में सरकार को घेरेंगे
नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा सरकार को घेरा जाएगा। बैठक में सवालों, काम रोको प्रस्ताव व ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। अभय चौटाला ने बताया कि सत्र के दौरान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, केंद्र के किसानों को रोजाना 17 रुपए भत्ता देने के अलावा प्रदेश की बिगड़ रही कानून व्यवस्था के मुद्दे को उठाएंगे। 

चुनाव जीतने के लिए सोशल मीडिया को बनाओ हथियार

जींद उपचुनाव में करारी हार के बाद लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए इनेलो अब सोशल मीडिया को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करेगी। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश भरने का काम किया। जाट भवन में बैठक के दौरान अभय ने जजपा पर जमकर शब्दवाण चलाए। 

अभय चौटाला ने वर्ष 2009 में भाजपा के साथ हुए गठबंधन को याद करते हुए कहा कि लोकसभा में सभी सीट कांग्रेस को मिलने के बाद भाजपा ने उनके साथ गठबंधन को तोड़ दिया था। बावजूद इसके इनेलो ने वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में 31 सीटें जीती। कार्यकर्ता पूरी तरह से सोशल मीडिया पर सक्रिय हो जाएं। उन्होंने दुष्यंत का नाम लिए बिना कहा कि वह सारा दिन फोन घुमाने और सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed