फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhay Chautala said Government is appointing people from outside states on important posts except Haryanvis

हरियाणवियों को छोड़कर बाहरी राज्यों के लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठा रही सरकार : अभय चौटाला

Thu, 23 Nov 2023 12:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala said Government is appointing people from outside states on important posts except Haryanvis
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों (गैर-हरियाणवी) ने हरियाणा प्रदेश पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। यह सब आरएसएस और भाजपा द्वारा एक सुनियोजित साजिश के तहत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर ज्यादातर आयोग, कमीशन, बोर्ड, यूनिवर्सिटीज, एजी ऑफिस और ज्यादातर तमाम संवैधानिक एवं गैर संवैधानिक पदों समेत सरकारी नौकरियों के उच्च पदों पर गैर-हरियाणवी को नियुक्त करके हरियाणावासियों का हक मारा जा रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हरियाणवियों को दरकिनार किया जा रहा है।

चौटाला ने एक बार फिर भाजपा सरकार द्वारा एचईआरसी के चेयरमैन के पद पर हिमाचल प्रदेश के निवासी नंदलाल शर्मा की नियुक्ति पर सवालिया निशान लगाकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा के एडवोकेट जनरल बलदेवराज महाजन, हरियाणा हायर एजुकेशन काउंसिल के चेयरमैन बीके कुठियाला जो माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी का कुलपति रहते भ्रष्टाचार एवं धोखाधड़ी के आरोपी और एचपीएससी के चेयरमैन आलोक वर्मा जो पहले से ही गंभीर अनियमितताओं के आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed