{"_id":"586284674f1c1b8940eec792","slug":"abhay-chautala-became-lifetime-president-of-indian-olympic-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक संघ के लाइफ टाइम प्रेसिडेंट बने सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक संघ के लाइफ टाइम प्रेसिडेंट बने सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 Dec 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
इनेलो नेता अभय चौटाला
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन ओलंपिक संघ की मंगलवार को चेन्नई में हुई बैठक में इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व प्रमुख और 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के आरोपों के दागी सुरेश कलमाडी को सर्वसम्मति से आजीवन अध्यक्ष (लाइफ टाइम प्रेसिडेंट) बनाया गया। बैठक में इस आशय का प्रस्ताव भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव राकेश गुप्ता ने रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभय सिंह चौटाला को उनके द्वारा खेलों को बढ़ावा देने में दिए गए योगदान के दृष्टिगत इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन का लाइफ प्रेसिडेंट मनोनीत किया गया है।
चौधरी अभय सिंह चौटाला वालीबॉल के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने देश और प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए भारी योगदान दिया है। वे इससे पहले भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रहने के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भी रहे और भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष रहने के अलावा वालीबॉल संघ के भी अध्यक्ष और भारतीय वालीबॉल महासंघ के उपाध्यक्ष रहे। बैठक के बाद चौधरी अभय सिंह चौटाला तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जयललिता की समाधि पर गए और उन्होंने हरियाणा की जनता व इनेलो की ओर से स्व. मुख्यमंत्री पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।