राज्यसभा चुनाव: अभय बोले- जेल में मनु शर्मा ने पांच साल की ओपी चौटाला की सेवा, अब कर्ज उतारने का समय
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए शुक्रवार को होने जा रहे चुनाव की निगरानी का जिम्मा केंद्रीय चुनाव आयोग ने मणिपुर और हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को सौंपा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला जब जेल में सजा काट रहे तो अजय सिंह ने चौटाला से किनारा कर लिया था। तब पूर्व मंत्री विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा ने पांच साल तक उनकी देखभाल की। मनु शर्मा ने ओपी चौटाला को पिता का दर्जा देते हुए बेटे का धर्म निभाया था। आज उस कर्ज को उतारने के लिए उनका वोट मनु शर्मा के भाई कार्तिकेय शर्मा को जाएगा।
इनेलो नेता ने कहा कि अगर वह वोट नहीं देते हैं तो उसका राजनैतिक लाभ सीधा कांग्रेस को पहुंचेगा, इसलिए वह वोट जरूर करेंगे। अपना वोट किसी भी कीमत पर न तो कांग्रेस को देंगे और न ही भाजपा को क्योंकि एक नागनाथ है तो दूसरा सांपनाथ है।
अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री रहते एक साजिश करके चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को 10 साल की सजा करवाई थी। अब जो सजा ओमप्रकाश चौटाला को हुई है यह मुकदमा भी कांग्रेस के समय भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने झूठे गवाह खड़े करके दर्ज करवाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटने का काम किया है। जननायक चौधरी देवी लाल ने भी कांग्रेस को यह कहकर छोड़ा था कि गोरे अंग्रेज तो चले गए थे, कांग्रेस के रूप में इन काले अंग्रेजों को छोड़ गए।
इनेलो विधायक ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के अंदर किसानों को बहुत परेशान किया है। किसानों के हक के लिए उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा तक दिया। इसके बाद ऐलनाबाद उपचुनाव में उन्हें हराने के लिए भाजपा ने 15 हजार रुपये प्रति वोट खरीदे, जिसकी आवाज मैंने विधानसभा में भी उठाई और स्पीकर के कहने से एफिडेविट भी दिए।
मतदान-मतगणना की निगरानी करेंगे मणिपुर और हरियाणा के सीईओ
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए शुक्रवार को होने जा रहे चुनाव की निगरानी का जिम्मा केंद्रीय चुनाव आयोग ने मणिपुर और हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को सौंपा है। मणिपुर के सीईओ राजेश अग्रवाल और हरियाणा के सीईओ अनुराग अग्रवाल मतदान और मतगणना के दौरान मौजूद रहेंगे। कोई भी गड़बड़ी न हो, इसकी जिम्मेदारी इन पर रहेगी।
भाजपा ने शिक्षा मंत्री कंवर पाल, निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, कांग्रेस ने एआईसीसी राजीव शुक्ला व प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, जजपा ने केसी बांगड़ और दिग्विजय चौटाला को अधिकृत एजेंट बनाया है। कांग्रेस की तरफ से विधायक बीबी बत्रा को चुनाव एजेंट, विधायक आफताब अहमद और पूर्व मंत्री को पोलिंग एजेंट बनाया है।
विधानसभा सचिव व चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी आरके नांदल ने बताया कि उम्मीदवारों और एजेंट का सिटिंग प्लान तय कर दिया है। केंद्रीय चुनाव आयोग की तरफ से आए पेन विधायकों को वोटिंग के लिए दिए जाएंगे। एक-एक कर विधायकों को वोटिंग के लिए भेजा जाएगा, सबको अलग-अलग पेन देंगे। इसके लिए एक अफसर की डयूटी लगाई है। मतदान और मतगणना की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतदान को लेकर एक शिकायत उनके पास आई थी, जिसे निराधार पाया है। सभी विधायकों को वोट डालने का अधिकार है, किसी को रोका नहीं जा सकता।