{"_id":"61365e8d8ebc3eb6c127bb3d","slug":"aap-workers-raised-demand-to-declare-bhagwant-mann-as-cm-face-in-punjab-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: सीएम चेहरे पर आम आदमी पार्टी में सियासत गरमाई, मान समर्थकों का पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव: सीएम चेहरे पर आम आदमी पार्टी में सियासत गरमाई, मान समर्थकों का पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन
Tue, 07 Sep 2021 12:01 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:01 AM IST
सार
पंजाब विधानसभा चुनाव में आप सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की मांग तेजी पकड़ने लगी है। सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मान को सीएम चेहरा घोषित करने की हाईकमान से मांग की। वहीं पहली बार इस पर भगवंत मान ने भी प्रतिक्रिया दी। मान ने कहा कि यह मेरी नहीं कार्यकर्ताओं की मांग है।
विज्ञापन
भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब आम आदमी पार्टी में अब मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सियासत शुरू हो गई है। सोमवार को लुधियाना से चंडीगढ़ पैदल पहुंचे आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय के बाहर सांसद और आप प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान के पक्ष में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि दिल्ली की सर्वे टीम के अनुसार हमें मुख्यमंत्री चेहरा नहीं चाहिए। राज्य के विकास और पार्टी की मजबूती के लिए हमें भगवंत मान ही चेहरा चाहिए।
विज्ञापन
पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के बाद अब आप में सीएम चेहरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। हाल ही में भगवंत मान को पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने को लेकर कुछ आप पार्टी के विधायकों ने मांग उठाई थी। इसके बाद लगातार इस मांग को आप के कार्यकर्ता उठा रहे हैं। सोमवार को भी कुछ आप कार्यकर्ता लुधियाना से चंडीगढ़ पहुंच गए और सेक्टर 39 में पार्टी के अस्थायी कार्यालय पर भगवंत मान के पक्ष में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ता प्रदीप ने बताया कि भगवंत मान को हम सीएम चेहरा बनाए जाने को लेकर मिशन के रूप में कार्य कर रहे हैं। पार्टी आलाकमान ने 2017 में जो गलती की थी वह हम इस बार नहीं होने देंगे। दिल्ली की सर्वे की टीम के अनुसार हमें मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं चाहिए हमें सिर्फ भगवंत मान चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मान को 2022 में सीएम चेहरा नहीं बनाया गया तो इसके गंभीर परिणाम चुनाव में देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
मैं नहीं मांग रहा सीएम चेहरा, यह कार्यकर्ताओं की मांग: मान
सांसद भगवंत मान ने सोमवार को चुप्पी तोड़ी और कहा कि मैं नहीं मांग रहा सीएम चेहरा, यह मांग कार्यकर्ताओं की है। पार्टी में सीएम चेहरे को लेकर चल रही सियासत के बीच भगवंत मान का यह बड़ा बयान माना जा रहा है। मान ने एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री चेहरा नहीं मांग रहा है। सीएम चेहरे को लेकर पंजाब में कार्यकर्ता जो मांग कर रहे हैं वह उनके प्रति कार्यकर्ताओं का प्यार है। हालांकि इस पर जो भी फैसला होगा वह दिल्ली से ही तय होगा।