फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP will form district committees: Sandeep

आम आदमी पार्टी जिला समितियों का करेगी गठन : संदीप पाठक

Fri, 29 Dec 2023 10:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
AAP will form district committees: Sandeep
आम आदमी पार्टी जिला समितियों का करेगी गठन : संदीप पाठक
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री ने प्रदेश कार्यकारिणी और सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने शुक्रवार को हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी और सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और बदलाव यात्रा को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आने वाले समय में प्रदेश और जिला स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने जींद में होने वाली रैली की तैयारियों और तारीख को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता को केवल आप से उम्मीद है, हरियाणा में 2024 में पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा पूर्ण रूप से सफल रही है। 10 दिवसीय यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया और प्रदेश की भ्रष्ट शासन व्यवस्था को बदलने का प्रण लिया। उन्होंने कहा कि बदलाव यात्रा के दौरान पार्टी नेताओं ने 90 विधानसभाओं का दौरा किया और प्रदेश के लोगों की समस्याएं जानीं। यात्रा को प्रदेश की जनता से भी पूरा समर्थन मिला। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के अलावा सभी सचिव, सह सचिव, लोकसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी और सर्कल इंचार्जों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed