Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP wants to avoid being hit wicket on the political pitch

Chandigarh News: सियासी पिच पर हिट विकेट से बचना चाहती है आप

Mon, 21 Jul 2025 09:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
AAP wants to avoid being hit wicket on the political pitch
-आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को एकजुट रखने पर हाईकमान का जोर
विज्ञापन

-मान-मनौव्वल के बाद अनमोल को मनाकर आप ने विरोधियों से छीना मुद्दा
-पार्टी का लक्ष्य- सूबे में ‘आप-2.0’ व अंदरूनी खींचतान से बचते हुए पंजाब-पंजाबियों की तरक्की पर फोकस
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। साल 2027 में प्रस्तावित पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सूबे में नेताओं और कार्यकर्ताओं की एकजुटता को पुख्ता ढंग से कायम रखना चाहती है। किसी भी तरह की गलती से आप सियासी पिच पर हिट विकेट से बचना चाहती, क्योंकि आप का लक्ष्य सूबे में दोबारा सरकार बनाने का है और इसी आप-2.0 मिशन के लिए पार्टी ने अभी से कमर कस ली है।
ऐसे समय में पार्टी अपनी अंदरूनी खींचतान से बचते हुए पंजाब और पंजाबियों की तरक्की पर ही मुख्य फोकस रखना चाहती है। यही वजह है कि मान-मनौव्वल के बाद दिग्गजों ने नाराज विधायक अनमोल गगन मान को 24 घंटे के भीतर ही मना लिया और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से चर्चा के बाद उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया। अनमोल खरड़ सीट से आप की विधायक हैं। साल 2022 में पहली बार उन्होंने चुनाव जीता और उन्हें मंत्री बनाया गया। हालांकि, कुछ कारणों के चलते सितंबर 2024 में अनमोल को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन

अपना सियासी कद घटने की वजह 19 जुलाई को अनमोल ने विधायकी और सियासत दोनों छोड़ने का एलान कर लिया था। अनमोल के इस फैसले के बाद विरोधी भी एकदम सक्रिय हुए और उन्होंने आप की सियासी घेराबंदी शुरू कर दी थी मगर आप हाईकमान ऐसे दौर में कोई भी ऐसा मुद्दा विरोधियों के हाथ नहीं लगने देना चाहती थी। लिहाजा विधायक अनमोल की नाराजगी दूर कर उनका इस्तीफा नामंजूर करते हुए विरोधियों के हाथ से पार्टी ने यह मुद्दा छीन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी सूत्र बताते हैं कि हाईकमान की ओर से पंजाब में आप नेताओं को यह भी निर्देश दिए हैं कि इस वक्त सूबे में पार्टी की एकजुटता को कायम रखा जाए। जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर दिग्गज नेताओं की बात को गंभीरता से सुना जाए और उनकी जायज बात पर संज्ञान भी लिया जाए ताकि किसी प्रकार से नाराजगी की कोई गुंजाइश न रहे।

केस दर्ज होने के डर से वापस लिया इस्तीफा: इशप्रीत
अनमोल गगन मान के मामले में कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई पंजाब के अध्यक्ष इशप्रीत सिंह ने कहा कि अनमोल गगन ने अचानक इस्तीफा दिया और फिर वे एक दिन में ही मान गईं। ऐसा कर उन्होंने अपना खरड़ हलका एक दिन के लिए लावारिस छोड़ दिया था जो कि गंभीर बात है। उन्होंने कहा कि अनमोल के खिलाफ एनएसयूआई की ओर से विभिन्न आरोप लगाते हुए मोहाली के खरड़ पुलिस थाने में एक शिकायत पत्र दिया गया है। अभी इस शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, मगर विधायक को डर था कि पार्टी छोड़ते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज हो जाएगा। इसलिए यू-टर्न लेते हुए वे एक दिन के भीतर ही पार्टी में वापस लौट आईं। उधर, अनमोल का कहना है कि उनका इस्तीफा आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा से मुलाकात के बाद अरविंद की ओर से नामंजूर किया गया है और उन्हें पार्टी का यह निर्णय मंजूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed