{"_id":"60070605df470919972b3f15","slug":"aap-volunteers-to-join-jan-26-tractor-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के ट्रैक्टर परेड में शामिल होगी आप, निकाय चुनाव को लेकर आयोग से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के ट्रैक्टर परेड में शामिल होगी आप, निकाय चुनाव को लेकर आयोग से मिला प्रतिनिधिमंडल
Tue, 19 Jan 2021 09:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Jan 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयोग से मिला आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड में शामिल होने की घोषणा की है। सांसद भगवंत मान ने कहा कि आप के कार्यकर्ता पंजाब के हर गांव से ट्रैक्टर के साथ परेड में शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी एक राजनीतिक दल के रूप में नहीं, बल्कि किसान और मजदूर सेवक के रूप में आंदोलन में शामिल होगी।
विज्ञापन
सांसद भगवंत मान ने पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में कहा है कि आम आदमी पार्टी हमेशा से आम लोगों के हितों की आवाज उठाती रही है और आगे भी पार्टी किसानों, मजदूरों और गरीब लोगों के संघर्ष में हमेशा साथ रहेगी। किसानों द्वारा अपने अस्तित्व के लिए किए जा रहे आंदोलन, इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी और योजनाबद्ध एवं शांतिपूर्ण तरीके से किए जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन बन गया है।
विज्ञापन
यह लड़ाई केवल कानूनों को निरस्त करने के लिए नहीं है, बल्कि देश के लोगों के संविधानिक अधिकारों को बचाने के लिए भी है। शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर मार्च निकालना किसानों का सांविधानिक अधिकार है, जिसे सरकार खत्म करने की कोशिश कर रही है। जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार 2014 के बाद से लोगों के सांविधानिक अधिकारों को कुचल रही है, वह देश के लिए बहुत खतरनाक है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग से मिला आप प्रतिनिधिमंडल
हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को राज्य चुनाव आयुक्त जगपाल सिंह संधू से मिले। सभी विधायकों ने चुनाव आयुक्त से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का आह्वान किया। प्रतिनिधिमंडल में विधायक कुलतार सिंह संधवां, अमरजीत सिंह संदोआ, मास्टर बलदेव सिंह जैतों शामिल रहे।
सभी विधायकों ने राज्य चुनाव आयुक्त के सामने अपनी मांग रखी और आयोग को अपनी मांग पर संज्ञान लेने की अपील करते हुए कहा कि ज्यादातर मतदाताओं और उम्मीदवारों के बीच एक डर पैदा हो गया है कि सत्ताधारी पार्टी चुनाव जीतने के लिए सरकारी संसाधनों और तंत्रों का दुरुपयोग कर सकती है। लोगों को डराकर या लालच देकर चुनाव को प्रभावित कर सकती है। इसलिए एक स्थान पर ज्यादा दिनों से तैनात सिविल और पुलिस अधिकारियों का तुरंत स्थानांतरण किया जाए और उनकी गतिविधियों पर आयोग नजर रखे।
आप प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिस तरह पहले की सत्ताधारी पार्टी बूथों पर कब्जा कर अपने उम्मीदवारों को वोट दिलवा देती थी, हमें शक है कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नेता भी ऐसा कर सकते हैं। विधायकों ने मांग की है कि निकाय चुनाव के दौरान अर्धसैनिक बलों को राज्यभर में तैनात किया जाए।