फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   AAP volunteer killed, including cases against 16 with Akali leader

'आप' वालंटियर की हत्या, अकाली नेता समेत 16 के खिलाफ केस

Tue, 27 Sep 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Tue, 27 Sep 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
AAP volunteer killed, including cases against 16 with Akali leader
हत्या के आरोप में अकाली नेता समेत 16 के खिलाफ केस - फोटो : अमर उजाला
मोगा के थाना धर्मकोट पुलिस ने गांव भिंडर कलां में जमीन विवाद में आप वालंटियर की हत्या के आरोप में अकाली नेता समेत 16 के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव वारिसों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम में देरी होने की वजह से सोमवार को अंतिम संस्कार नहीं हो सका। पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना धर्मकोट में बीते माह की 19 अगस्त को अकाली नेता समेत 15 के खिलाफ जमीन पर जबरदस्ती कब्जा, चोटें मारने, धमकी देने का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि यदि पुलिस अकाली नेता और अन्य खिलाफ कार्रवाई कर लेती तो यह वारदात नहीं होती। थाना धर्मकोट पुलिस ने मृतक वालंटियर जगरूप सिंह के भाई रण सिंह के बयान पर अकाली नेता जगसीर सिंह उर्फ सीरा, सतविंदर सिंह उर्फ बिंदर, राजदीप सिंह उर्फ राजू, महिंदर सिंह, बूटा सिंह, सुक्खा सिंह, भिंदा सिंह, महिंदर सिंह उर्फ कल्लू के अलावा 8 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस गोलीबारी में पीड़ित का बेटा प्रितपाल सिंह भी घायल हुआ है।
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों के पास रिवाल्वर, राइफल और 12 बोर बंदूकों के अलावा तेजधार हथियार थे। यह सभी आरोपी  सफेद रंग की जिप्सी और सिल्वर रंग की इनोवा में सवार थे। थाना धर्मकोट के प्रमुख इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने बताया कि मृतक जगरूप सिंह का लुधियाना में ही पोस्टमार्टम करवा कर लाश वारिसों को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि डीएमसी अस्पताल लुधियाना में दाखिल आरोपी अकाली नेता जगसीर सिंह उर्फ सीरा ओर अन्य पर पुलिस ने पहरा लगा दिया है। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापरमारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस और 'आप' ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया धरना

AAP volunteer killed, including cases against 16 with Akali leader
हत्या के आरोप में अकाली नेता समेत 16 के खिलाफ केस - फोटो : अमर उजाला
उधर, धर्मकोट में सोमवार को शहीद ऊधम सिंह चौक को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया। यहां मृतक वालंटियर के पारिवारिक सदस्यों समेत कांग्रेस आैर आप ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सांझा धरना दिया। इस दौरान धर्मकोट डीएसपी मनदीप सिंह संधू, डीएसपी सतपाल सिंह गिल और डीएसपी बाघापुराना जसपाल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।

इस दौरान कांग्रेस नेता सुखजीत सिंह उर्फ काका लोहगढ़ समेत 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। आप कानूनी सेल इंचार्ज रुमेश ग्रोवर ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा, उनके खिलाफ क्रॉस केस दर्ज न करने का वादा, आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी आदि मांगें मान ली हैं। पुलिस अधिकारियों ने इस जमीन विवाद संबंधित पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना धर्मकोट में बीते माह की 19 अगस्त को अकाली नेता जगसीर सिंह सीरा समेत 15 व्यक्तियों खिलाफ दर्ज किए केस में जांच अधिकारी या मुख्य अफसर की कोई लापरवाही सामने आने पर उस पर बनती कार्रवाई का भरोसा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed