{"_id":"55abb4e47ac9a6ec88f5c4ddb31b2572","slug":"aap-supporters-protest-against-police-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का पुलिस के भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का पुलिस के भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Apr 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ सेक्टर 26 ट्रांसपोर्ट चौक पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आप के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस में तबादले के लिए रिश्वत का इस्तेमाल हो रहा है। बड़े अधिकारी छोटे कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं।
रिश्वत के रुपये पुलिस जनता से वसूलेगी। इसमें सबसे ज्यादा बेगुनाह लपेटे जाएंगे। आप के नेता गुरजसजीत सिंह ने बताया कि पुलिस में भ्रष्टाचार पहले से था, लेकिन अब पूरी तरह से खुलकर सामने आ गया है।
इस दौरान आप के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार का पुतला भी फूंका और डीआईजी के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस मौके पर गार्गी अरोड़ा, विजयपाल सिंह, हितेश कपलिश, कृष्णा, विजयपाल सिंह, टीएस बेदी, परमिंदर जसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन