{"_id":"577c0d1f4f1c1b93477f9ca9","slug":"aap-scared-of-the-truth-politician-amarinder-singh-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच सामने आने से डरी आम आदमी पार्टी _ कैप्टन अमरिंदर सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच सामने आने से डरी आम आदमी पार्टी _ कैप्टन अमरिंदर सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
आशा कुमारी के समर्थन में उतरे कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी मालेरकोटला में कुरानी पाक की बेअदबी की जांच से डरी हुई है। आप के अराजकतावादी झुकाव के मद्देनजर इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता के दौरान कैप्टन ने कहा कि अगर आप समझती है कि उनका विधायक नरेश यादव निर्दोष है, तो वह अदालतों पर भरोसा क्यों नहीं कर रही। कैप्टन ने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल अपने प्रधान सचिव राजेंद्र प्रसाद की भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के बाद उनकी ईमानदारी व समर्पण के दावे कर रहे हैं।
शीला दीक्षित के कार्यकाल में कुमार को कई बार रिश्वतखोरी की शिकायतों पर हटाया गया था, लेकिन केजरीवाल ने उन्हें बतौर प्रधान सचिव तरजीह दी। कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल कल्पना में जीते हैं कि धरती पर सिर्फ वही एकमात्रा ईमानदार व्यक्ति हैं। इनकी कल्पना का आज भंडाफोड़ हो गया है।
विज्ञापन
आप का घोषणा पत्र कांग्रेस की घोषणाओं की कॉपी : अमरिंदर
कैप्टन ने सवाल किया कि कैसे वह उस व्यक्ति केसाथ अपनी सरकार का कामकाज ईमानदारी से चलने का भरोसा कर सकते हैं, जिसका समर्पण हमेशा शक के घेरे में रहा है। आज केजरीवाल कह रहे हैं कि पीएम सियासी बदले के तहत यह कर रहे हैं, लेकिन ईडी ने जब रणइंदर सिंह को सम्मन भेजे थे तो आप नेताओं के तेवर उलट थे। जब केंद्र सरकार कांग्रेसियों को परेशान करती है तो आप वाले समर्थन करते हैं, पर जब आप के भ्रष्ट मंत्री व अफसर पकड़े जो हैं तो केजरीवाल सियासी बदले का शोर मचाने लगते हैं। कैप्टन ने आप के चुनावी घोषणा पत्र को कांग्रेस की ओर से किए एलानों की कॉपी बताया। उन्होंने कहा कि हास्यास्पद है कि जिन्होंने मेनिफेस्टो बनाया, उन्होंने अलग रूप देने की भी कोशिश नहीं की।