फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP said Case was filed against Sukhpal Khaira during Congress government

Punjab: आप ने कहा- कांग्रेस सरकार ने ही दर्ज किया था खैरा के खिलाफ केस, चन्नी बोले- बदले की राजनीति की जा रही

Thu, 28 Sep 2023 10:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Sep 2023 10:34 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर सियासी हमला बोला। चन्नी ने कहा कि आज शहीद भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी द्वारा जानबूझकर कांग्रेस को बदनाम करने के लिए उनके नेता सुखपाल खैरा को सुबह 6:30 बजे गिरफ्तार करवाया गया।

विज्ञापन
AAP said Case was filed against Sukhpal Khaira during Congress government
चरणजीत सिंह चन्नी, सुखपाल सिंह खैरा और जगतार सिंह संघेड़ा। - फोटो : फाइल

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को खुलासा किया कि कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब इसे कांग्रेस के नेता ही राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संघेड़ा ने कहा कि पंजाब में नशा तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी कोई राजनीतिक बदलाखोरी नहीं है। कानून अपना काम कर रहा है। विपक्षी पार्टियां झूठ फैला रही है कि एसआईटी के पास सुखपाल खैरा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि एसआईटी के पास सुखपाल खैरा के खिलाफ ड्रग्स मामले में कई नए सबूत हैं। उसी सबूत के आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी नहीं किया था। अदालती कार्रवाई चल रही है। इसका उदाहरण है कि अभी थोड़े दिनों पहले खैरा ने कोर्ट से विदेश जाने की इजाजत मांगी थी, क्योंकि कोर्ट ने उनकी विदेश यात्रा पर रोक लगाई है। कोर्ट ने उन्हें विदेश जाने की वजह और ब्योरा के साथ पेश होने को कहा लेकिन वह अभी तक कोर्ट को सौंप नहीं सके हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी दल एक नशा तस्कर के पीछे खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदले की राजनीति की जा रहीः चन्नी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर सियासी हमला बोला। चन्नी ने कहा कि आज शहीद भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी द्वारा जानबूझकर कांग्रेस को बदनाम करने के लिए उनके नेता सुखपाल खैरा को सुबह 6:30 बजे गिरफ्तार करवाया गया। यह कोई भ्रष्टाचार मिटाने वाली बात नहीं बल्कि बदले की राजनीति की जा रही है। सरकारों के खिलाफ बोलने वालों की आवाज को दबाया जा रहा है। कांग्रेस खैरा के साथ मजबूती से खड़ी है। इसके खिलाफ समूची कांग्रेस एकजुट है।

 

विधायक सुखपाल खैरा के खिलाफ साजिश के तहत कार्रवाई की गई है। यह राजनीतिक बदलाखोरी का मामला और विरोधी दल को डराने की कोशिश है। आम आदमी पार्टी का इरादा मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना है। हम सुखपाल खैरा के साथ मजबूती से खड़े हैं। इस लड़ाई को अंजाम तक जरूर लेकर जाएंगे। - अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रधान पंजाब कांग्रेस।

 

सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी निंदनीय है। आप सरकार ने अब निचले स्तर पर उतरकर बदले की रानजीति का सहारा लिया है। खैरा कांग्रेस के किसान विंग के नेता भी हैं। पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ में आकर खैरा को गिरफ्तार किया है। ऐसे में चंडीगढ़ को पुलिस को सूचित तक नहीं किया गया। पंजाब पुलिस पर किडनैपिंग का पर्चा दर्ज होना चाहिए। - प्रताप सिंह बाजवा, विधानसभा में विपक्षी दल के नेता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed