{"_id":"587b901e4f1c1b3b13efe124","slug":"aap-s-many-star-campaigner-punjab-assembly-election-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आप' पंजाब में उतारेगी 40 स्टार कैंपेनर, देखिए लिस्ट में कौन-कौन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' पंजाब में उतारेगी 40 स्टार कैंपेनर, देखिए लिस्ट में कौन-कौन?
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 Jan 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करने गुल पनाग और कुमार विश्वास जैसे सेलेब्रिटी आएंगे। पार्टी चुनाव में चालीस स्टार कैंपेनर उतारेगी। इनमें पंजाब के साथ-साथ दिल्ली के कई नेता शामिल हैं।
आप के प्रचार की कमान मुख्य तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल के हाथों में रहेगी। उनके साथ-साथ कुमार विश्वास, चंडीगढ़ से लोक सभा चुनाव लड़ चुकीं गुल पनाग, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी प्रचार करेंगे। इसके अलावा दिल्ली के नेताओं में जरनैल सिंह, जरनैल सिंह (तिलक नगर), कपिल मिश्रा, पूनम आजाद, राखी बिडलान, संजीव झा, सत्येंद्र जैन, अवतार सिंह कालका और सौरभ भारद्वाज शामिल हैं।
पार्टी ने पंजाब के सभी प्रमुख नेताओं को स्टार कैंपेनर बनाया है। हाल ही में पार्टी में वापसी करने वाले गायक जस्सी जसराज भी इनमें शामिल हैं। आप ने बंत सिंह को भी अपना स्टार कैंपेनर बनाया है। भगवंत मान तो आप के स्टार कैंपेनर हैं हीं।
विज्ञापन
उनके अलावा सूबा कनवीनर, गुरप्रीत घुग्गी, अभय संधू, एचएस फूलका, हरजोत बैंस, हि मत शेरगिल, कंवर संधू, करतार पहलवान, मोहन सिंह फलियांवाला, बलजिंदर कौर, अमन अरोड़ा, परमजीत सिंह कैंथ, सुखपाल खैरा, सांसद प्रो. साधू सिंह और पंजाब के प्रभारी संजय सिंह का नाम भी आप के स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में है। दिलचस्प है कि आप के साथ गठबंधन करने वाले लोक इंसाफ पार्टी के बलविंदर बैंस और सिमरजीत बैंस को भी आप ने अपना स्टार प्रचारक बनाया है।

शिअद की कमान बादल परिवार के हाथ
सीएम बादल और सुखबीर
- फोटो : अमर उजाला
शिअद की कमान बादल परिवार के हाथ
शिरोमणि अकाली दल ने भी विधानसभा चुनाव के लिए चालीस स्टार कैंपेनर उतारे हैं, लेकिन कमान मुख्य तौर पर बादल परिवार के हाथ ही रहेगी। शिअद के स्टार कैंपेनर में सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, कैबिनेट मंत्री बिक्त्रस्म मजीठिया व आदेश प्रताप कैरों शामिल हैं।
पार्टी ने शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के नव-नियुक्त प्रधान प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर को भी स्टार कैंपेनर बनाया है। पार्टी के चारों सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा, बलविंदर सिंह भूंदड़, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा व रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा भी स्टार कैंपेनर हैं। इनके अलावा डॉ. दलजीत चीमा, परमिंदर ढींढसा, सिकंदर सिंह मलूका समेत कई मंत्री भी स्टार कैंपेनर की लिस्ट में शामिल हैं।