फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP released second list Haryana Assembly Election

Haryana Election: आप ने नाै उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, एक दिन पहले शामिल हुए प्रो. छत्रपाल को भी टिकट

Tue, 10 Sep 2024 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 12:29 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस से गठबंधन न होने पर पार्टी ने अकेले ही मैदान में उतरने का फैसला किया। पार्टी ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

विज्ञापन
AAP released second list Haryana Assembly Election
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इनमें नौ उम्मीदवारों का एलान किया गया। पार्टी ने भाजपा के तीन बागी और एक कांग्रेस के बागी को उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। आम आदमी पार्टी का कहना है कि फिलहाल कांग्रेस के साथ गठबंधन के रास्ते अब पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। पार्टी बुधवार को बाकी बची सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जानें किसे कहां से मिला टिकट

आम आदमी पार्टी ने बरवाला विधानसभा क्षेत्र से प्रो. छत्रपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। छत्रपाल सोमवार देर शाम ही भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। रतिया से दो दिन पहले भाजपा के बागी हुए मुख्तार सिंह बाजीगर, साढौरा से रीटा बामनिया, थानेसर से भाजपा के बागी कृष्ण बजाज, इंद्री से हवा सिंह, आदमपुर से भूपेंद्र बेनीवाल, बावल से कांग्रेस के बागी जवाहर लाल, फरीदाबाद से प्रवेश मेहता और तिगांव से आभाष चंदेला को चुनावी मैदान में उतारा गया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया पार्टी तीसरी सूची बुधवार को घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा व कांग्रेस के कई नेता पार्टी के संपर्क में हैं। जल्द उन्हें पार्टी में शामिल किया जाएगा।

गठबंधन की वार्ता हो चुकी विफल

कांग्रेस और आप के बीच पिछले पांच दिन से गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी। कांग्रेस की ओर से दीपक बाबरिया और आप के राघव चड्ढा के बीच बातचीत चल रही थी। पार्टी के सूत्रों के अनुसार आप 10 से ज्यादा सीटें मांग रही थी, मगर कांग्रेस तीन से ज्यादा सीटे देने को तैयार नहीं हो रही थी। 

प्रदेश अध्यक्ष ने दिया था अल्टीमेटम

आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सोमवार सुबह कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया कि गठबंधन पर आलाकमान से अगर कोई सूचना नहीं मिली तो पार्टी शाम तक प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी। आप नेताओं का मानना है कि वह पिछले कई महीनों से राज्य में तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कई नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार भी किया है। मगर कांग्रेस गठबंधन को लेकर गंभीर नहीं दिखा रही है।

गठबंधन तय नहीं होने से आप के उम्मीदवारों में बेचैनी थी, क्योंकि नामांकन की आखिरी तारीख नजदीक आ गई है। वह भी लगातार पार्टी पर दबाव बना रहे थे। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। सूची जारी होने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि कि गठबंधन होता नजर नहीं आ रहा है। आप राष्ट्रीय दल है और हरियाणा में पार्टी का जनाधार मजबूत है। सभी सीटों पर आप की तैयारी पूरी है।

मुख्तियार सिंह बाजीगर को आम आदमी पार्टी ने बनाया रतिया से उम्मीदवार

2 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़ने वाले पंचायत समिति के पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि मुख्तियार सिंह बाजीगर को आम आदमी पार्टी ने रतिया विधानसभा क्षेत्र से टिकट दी है। गांव हिजरावा कलां निवासी 55 वर्षीय मुख्तार सिंह बाजीगर पिछले 30 सालों से राजनीति में है। पहले 20 साल इनेलो में रहे। फिर 2014 में भाजपा में शामिल हो गए। विशेष बात यह है कि भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं की ओर से रतिया से जिन तीन दावेदारों को टिकट देने की मांग की जा रही थी, उनमें से एक मुख्तियार सिंह बाजीगर भी शामिल थे। सुनीता दुग्गल को रतिया से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नाराज होकर मुख्तियार सिंह ने दो दिन पहले भाजपा छोड़ दी थी।

रतिया हलके में बाजीगर समाज के करीब 20 हजार वोट

रतिया अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। यहां पर बाजीगर समाज के करीब 20000 वोट हैं। साल 2019 के चुनाव में जननायक जनता पार्टी ने यहां से मंजू बाजीगर को अपना उम्मीदवार बनाया था, जिन्होंने 22000 वोट हासिल किए थे। ऐसे में बाजीगर समाज से संबंध रखने वाले मुख्तियार सिंह को उम्मीदवार बनाकर आम आदमी पार्टी ने कड़े मुकाबले का संदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed