फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP raised questions on the second bid for the auction of sand

दूसरी रेत खदानों की निलामी भी विवादों में, 'आप' ने उठाए ये सवाल

Fri, 07 Jul 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Jul 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
AAP raised questions on the second bid for the auction of sand
Punjab Cabinate - फोटो : File Photo
पंजाब सरकार की ओर से रेत खड्डों की नीलामी के लिए लगाई गई दूसरी बोली पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि पहली बोली की तरह दूसरी बोली भी सीधे तौर पर खनन माफिया को काबिज करवाने की योजना है। सरकार ने पहली बोली से सबक लेकर भी दूसरी बोली के लिए कोई सुधार नहीं किया है।
विज्ञापन


वीरवार को एक बयान में आम आदमी पार्टी के नेता व आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने कहा कि सरकार ने 43 खड्डों की बोली करवाई है, जिनमें कुल 29 लाख टन रेत-बजरी निकलना है। यह 29 लाख टन रेत-बजरी सरकार ने 206 करोड़ रुपये में बेची है। कुल मिलाकर सरकार ने 710 रुपये प्रति टन रेत-बजरी बेची है, जिस पर 20 रुपये प्रति टन डिस्ट्रिक्ट मिनरल फांउडेशन फंड, 60 रुपये प्रति टन रायल्टी और 6 रुपये प्रति टन एनवायरनमेंट मैनेजमेंट फंड अलग से ठेकेदार को अदा करना है।
विज्ञापन


वहीं, कच्चे माल से क्रशर की ओर से रेत-बजरी तैयार करने का खर्च लगभग 125 रुपये प्रति टन आता है। इस तरह कुल मिलाकर ठेकेदार को यह रेत-बजरी 921 रुपये प्रति टन पड़ेगी। रेत-बजरी लेकर जाने वाले एक टिपर में 30 टन मैटीरियल आता है। इस तरह रेत-बजरी की टिपर से ढुलाई की कीमत लगभग 40 हजार रुपये बन जाती है। आप नेता का कहना है कि दूसरी बोली में रेत-बजरी के एक टिपर की औसतन कीमत 40 हजार रुपये से 2,64,000 रुपये तक पहुंची है। इस दाम पर रेत-बजरी बिकना संभव नहीं है। ऐसे में अपने पैसे पूरे करने और लाभ कमाने के लिए अवैध खनन का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पड़ेगा खर्च

AAP raised questions on the second bid for the auction of sand
जिला पठानकोट की गजूजगीर खड्ड जिसमें 11 हजार टन मैटीरियल है, को बोली में प्रो न्युट्रिशियन फर्म ने 9,08,46,000 रुपये में खरीदा है। इस ठेकेदार को 60 रुपये प्रति टन रायल्टी, 20 रुपये प्रति टन डिस्ट्रिक्ट मिनरल फांउडेशन फंड, 6 रुपये प्रति टन एनवायरनमेंट मैनेजमेंट फंड और 125 रुपये प्रति टन प्रोसेसिंग का खर्च डालकर प्रति टन रेत-बजरी लगभग 8469 रुपये की पड़ेगी। मतलब ठेकेदार को रेत-बजरी का टिपर ट्रांसपोर्ट के खर्च डालकर 264091 रुपये का पड़ेगा।

जिला अमृतसर साहिब की चाहरपुर खड्ड की बोली राजीव भक्त के नाम पर 8,41,51,398 रुपये में हुई, जिसमें 44493 टन मैटीरियल है। इस तरह ठेकेदार को शहर तक पहुंच करके एक टिपर 73060 रुपये का पड़ेगा। जिला अमृतसर साहिब की 25896 टन मैटीरियल वाली बरवाला खड्ड की बोली 6,69,77,056 रुपये में हुई है। उपरोक्त खर्च डालकर इस खड्ड के ठेकेदार राजीव भक्त को एक टिपर 92500 रुपये का पड़ेगा।

इस तरह पड़ेगा खर्च

AAP raised questions on the second bid for the auction of sand
जिला फिरोजपुर की 20200 टन मैटीरियल वाली गट्टा बादशाह खड्ड की बोली 3,95,12,200 रुपये में हुई है। इस ठेकेदार को सभी खर्च डालकर एक टिपर रेत-बजरी 75010 रुपये का पड़ेगा। जिला फिरोजपुर की 7400 टन वाली कामलवाला खड्ड की बोली 3,65,11,400 रुपये में हुई है। इस तरह इस खड्ड के ठेकेदार सत्या पाल शर्मा को एक टिपर रेत-बजरी सभी खर्च डालकर 164349 रुपये में पड़ेगा।

जिला जालंधर की 30000 टन मैटीरियल वाली खड्ढ की बोली जसवीर कुमार ने 7,16,30,000 रुपये में ली है। इस ठेकेदार को सभी खर्च डालकर एक टिपर रेत-बजरी 87940 रुपये में पड़ेगा। जिला पठानकोट की 18500 टन मैटीरियल वाली अदालतगढ़ खड्ड अमित महाजन ने 9,10,91,000 रुपये में ली है। इस ठेकेदार को सभी खर्च डाल कर एक टिपर रेत-बजरी 164020 रुपये में पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed