फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP protests across Punjab against arrest of Rajya Sabha MP Sanjay Singh

Punjab News: राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध, आप ने पंजाब भर में फूंके पुतले

Fri, 06 Oct 2023 11:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Oct 2023 11:48 PM IST
सार

बरनाला में कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने आप के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मालेरकोटला में आप विधायक जमील उर रहमान के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
AAP protests across Punjab against arrest of Rajya Sabha MP Sanjay Singh
लुधियाना में प्रदर्शन करते आप नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब आप के नेताओं ने शुक्रवार को राज्यभर में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जगह-जगह प्रधानमंत्री मोदी के पुतले फूंके। विरोध प्रदर्शन में पंजाब के कैबिनेट मंत्री और विधायकों समेत पार्टी के राज्य व जिला स्तर के नेता भी शामिल हुए। आप नेताओं ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को मोदी सरकार की तानाशाही करार देते हुए कहा कि अदाणी मामले पर संसद में सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गिरफ्तार करवाया है। 

विज्ञापन


जालंधर के नकोदर में सांसद सुशील कुमार रिंकू, कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, विधायक रमन अरोड़ा, शीतल अंगुराल, इंद्रजीत कौर मान, आप के प्रदेश सचिव राजविंदर कौर थियाड़ा, लोकसभा प्रभारी अश्वनी अग्रवाल, जिला शहरी प्रधान अमृतपाल सिंह, देहात प्रधान स्टीफन कलेर, जिला सचिव सुभाष शर्मा और जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष जगतार सिंह संघेड़ा के साथ आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

पठानकोट में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज अमित मंटू और आप नेता विभूति शर्मा मौजूद रहें। अमृतसर में भी आप कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

यहां प्रदर्शन के दौरान कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, कुलदीप सिंह धालीवाल, पूर्व मंत्री और विधायक डॉ इंदरवीर सिंह निज्जर, विधायक जीवन ज्योत कौर और डॉ अजय गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज मुनीश अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट रूरल इंचार्ज कुलदीप सिंह मठरेवाल एवं अन्य नेता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च निकाला

बरनाला में कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने आप के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मालेरकोटला में आप विधायक जमील उर रहमान के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं होशियारपुर में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल और आप नेता एडवोकेट करमवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

संगरूर में भी आप नेताओं ने प्रदर्शन किया। बठिंडा में विधायक सुखबीर सिंह माईसरखाना और मास्टर जगसीर सिंह, लोकसभा इंचार्ज राकेश पुरी, महिला विंग के प्रधान बलजिंदर कौर, आप नेता नवदीप सिंह जिद्दा और अमृत अग्रवाल के नेतृत्व में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed