फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP objected Dushyant Chautala's press conference UT Administrator

दुष्यंत चौटाला की प्रेस कांफ्रेंस पर आप ने जताया कड़ा एतराज कहा- यूटी प्रशासक की प्रेस कांफ्रेंस पर रोक के बाद चौटाला प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं

Sat, 25 Jul 2020 12:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
AAP objected Dushyant Chautala's press conference UT Administrator
चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की प्रेस कान्फ्रेंस पर आप ने कड़ा एतराज जताया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि यूटी प्रशासक की प्रेस कांफ्रेंस पर रोक के बाद भी चौटाला प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। यह प्रशासक के निर्देशों की अवहेलना है। आप प्रदेेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने इस पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। प्रेस कान्फ्रेंस के खिलाफ उन्होंने कोर्ट जाने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए प्रशासन से दुष्यंत चौटाला के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है ताकि जनता में सही संदेश जाए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि यूटी प्रशासक ने पिछले दिनों शहर में कोरोना महामारी के तेजी से बढ़ते मामलों का संज्ञान लेते हुए प्रेस कांफ्रेंस करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसे में ये भी सवाल उठता है कि दुष्यंत चौटाला को इस प्रेस कांफ्रेंस की इजाजत किसने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed