फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP now sell jute bag for fund raising

फंड जुटाने को ये है AAP का अनोखा तरीका

Sat, 15 Feb 2014 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Feb 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
AAP now sell jute bag for fund raising

आम आदमी पार्टी (आप) अब पार्टी के लिए एक अलग तरीके से फंड जुटाएगी। फंड इकट्ठा करने के साथ पार्टी समाज को गो ग्रीन का मैसेज देगी और आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं की मदद करेगी।

विज्ञापन


पार्टी ने शुक्रवार को जूट का एक थैला लांच किया। इसपर पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न होगा। इसकी कीमत 150 रुपये रखी गई है।

बेचने पर जो भी पैसा आएगा उसे पार्टी फंड में जमा कराएगी। चंडीगढ़ में आप के नेता ने बताया कि यह थैला खुड्डा लाहौरा की एक एनजीओ छोटी सी आशा से बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस एनजीओ में सभी महिलाएं काम करती हैं। इस बैग के बिकने पर इनकी भी मदद हो सकेगी। आप के नेताओं ने बताया कि चुनाव की घड़ी नजदीक आ गई है।

पार्टी की ओर से आदेश मिला है कि लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए। इसके लिए मुख्य रूप से पार्टी का प्रचार करना है।

प्रचार के लिए पार्टी जल्द पेन, डायरी, टी शर्ट और हेड बैंड भी उतारेगी। आप के नेताओं का कहना है कि विशेष प्रकार का यह बैग पर्यावरण के लिए काफी उपयोगी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पालीथिन के प्रयोग पर रोक भी लगेगी। थैला का काफी संख्या में आर्डर दिया गया है। जाहिर है कि कुछ दिन पहले चंडीगढ़ यूनिट के कुछ वरिष्ठ वालंटियर की दिल्ली में एक बैठक बुलाई गई थी।

उन्हें चुनावी मैनेजमेंट के गुर सिखाए गए थे। साथ ही उसमें यह भी बताया गया था कि पार्टी का किस तरीके से कितनी मजबूती से प्रचार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed