फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP now action mode in haryana, strategy dressed up

भाजपा को हराने के लिए यहां 'आप' का नमक प्लान

Wed, 18 Feb 2015 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Feb 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
AAP now action mode in haryana, strategy dressed up

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी रणनीति का लगभग खुलासा कर दिया है। हरियाणा में आप 21 फरवरी से ‘जय किसान’ आंदोलन के साथ सरकार के खिलाफ मैदान में उतर रही है।

विज्ञापन


इस आंदोलन के तहत भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का विरोध करते हुए प्रदेश के सांसदों को नमक की थैली भेंट की जाएगी ताकि वह किसानों से विश्वासघात न कर सकें और 23 फरवरी से शुरू होने वाले संसद सत्र में अध्यादेश के खिलाफ आवाज उठाएं। आप के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-27 में प्रैसवार्ता में इस रणनीति की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सांसदों को किसानों का नमक खाकर ही सांसद की कुर्सी मिली है इसलिए उन्हें विश्वासघात न करने के लिए कहा जाएगा। यादव ने बताया कि 21 फरवरी को गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह जोकि केंद्रीय मंत्री भी हैं, उन्हें नमक की थैली सौंपी जाएगी। इसके बाद 22 को करनाल और 23 को सोनीपत में अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ छेड़ेगी आंदोलन

AAP now action mode in haryana, strategy dressed up

उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण के नए अध्यादेश के तहत प्रदेश में किसी भी सूरत में जमीन अधिग्रहण नहीं करने दी जाएगी। यादव ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ पंजाब में भी अभियान छेड़ने के लिए आप इकाई से कहा जाएगा।

योगेंद्र यादव ने कहा कि हरियाणा में पहली बार भाजपा की सरकार को किसानों का समर्थन मिला है लेकिन बीते चार माह के कार्यकाल में किसानों के साथ-साथ आम लोगों का भी सरकार से मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में अपने घोषणा पत्र में दूसरी हरित क्रांति लाने का वादा किया था लेकिन हाल यह है कि किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा है।

उन्हें बिजली और यूरिया की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के बाद प्रदेश के अलग-अलग मुद्दों को उठाने के लिए राज्य और जिला स्तर पर भी जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

'अन्‍य राज्यों में चुनाव लड़ने का निर्णय जल्दबाजी में नहीं'

AAP now action mode in haryana, strategy dressed up

आने वाले दिनों विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर योगेंद्र यादव ने कहा कि जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। हरियाणा के साथ-साथ अन्य राज्यों में संगठन को जरूर मजबूत करने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं को उठाया जाएगा।

केजरीवाल के पांच साल तक दिल्ली में काम करने के सवाल पर यादव ने कहा कि पहले दिल्ली की उम्मीदों पर खरा उतरना है लेकिन अन्य राज्यों में आप का संगठन लोगों के मुद्दे उठाता रहेगा।

योगेंद्र यादव ने कहा कि हरियाणा में किसानों को यूरिया की किल्लत के लिए केंद्र सरकार जिम्मेवार है। केंद्र सरकार ने समय रहते यूरिया का आयात नहीं किया। अभी तक स्वामीनाथन रिपोर्ट को भी लागू नहीं किया गया है।

बिहार में जेडीयू को समर्थन नहीं
योगेंद्र यादव ने कहा कि आप बिहार में जेडीयू को समर्थन नहीं देगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जेडीयू द्वारा आप को समर्थन देने के सवाल पर यादव ने कहा कि जेडीयू का दिल्ली में कोई आधार नहीं है। एक दिन पहले समर्थन देने का कोई फायदा नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बीच शुरू हुए विवाद को यादव ने मनोरंजन का विषय बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed