{"_id":"9ea93d81493963d675e56a134c62752b","slug":"aap-mp-dr-dharamvir-gandhi-about-captain-amrinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप की जीत से बौखलाए हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप की जीत से बौखलाए हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह'
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 04 Jun 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला से आम आदमी पार्टी के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि अमृतसर से सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत पूरा शाही परिवार पटियाला में आप की जीत से बौखला गया है।
विज्ञापन
इसी बौखलाहट में कैप्टन गलत बयानबाजी कर रहे हैं। जबकि उन्होंने खुद सीएम रहते और उनकी पत्नी परनीत कौर ने केंद्र में राज्य मंत्री रहते पटियाला का कोई विकास नहीं कराया।
विज्ञापन
वह स्थानीय पैलेस में पार्टी वर्करों और वालंटियरों का धन्यवाद करने के लिए आयोजित चाय पार्टी में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सभी वर्करों का उनके चुनाव प्रचार में अहम योगदान डालने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
डॉ. गांधी ने कहा कि ग्रांट मिलते ही वह पहल के आधार पर पटियाला के रुके विकास कार्य पूरा कराएंगे। साथ ही वादे के मुताबिक पटियाला में और भी विकास योजनाएं लागू कराएंगे।
उन्होंने कहा कि कैप्टन ने उनके समेत आप के और सांसदों को नक्सली कहकर अपनी गलत सोच की अभिव्यक्ति की है। अगर वह बहस चाहते हैं, तो लोगों के कल्याण से जुड़े मुद्दे पर करें। जिसके लिए वह हर समय तैयार हैं।
डॉ. गांधी ने कहा कि जिस गांव से उन्हें एक वोट मिली है और जिस गांव से एक हजार वोट मिले हैं, उन सभी के लिए वह बराबरी से काम करेंगे।
इस मौके पर डॉ. बलवीर सिंह, अंग्रेज सिंह विर्क, गुरबख्श सिंह, प्रोफेसर हरपाल सिंह, आरपीएस मल्होत्रा, सरबजीत सिंह और हरजीत सिंह मौजूद रहे।