फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   aap mp bhagwant mann statement on punjab govt foundation day celebration programme

'CM साहब! किसान जान दे रहे और आप जश्न मना रहे, शोभा नहीं देता'

Wed, 02 Nov 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Nov 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
aap mp bhagwant mann statement on punjab govt foundation day celebration programme
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान पटियाला में रैली करते हुए - फोटो : अमर उजाला
कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान होकर किसान जान दे रहें हैं और सीएम साहब जश्न मना रहे हैं, यह उन्हें शोभा नहीं देता। ये कहना है कि संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान का।
विज्ञापन


उन्होंने पटियाला, बठिंडा, मानसा और फिरोजपुर जिले में चार किसानों के खुदकुशी किए जाने पर आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार पर हमला बोला है। सांसद मान ने कहा कि राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार सूबे की वर्षगांठ का जश्न मना रही है।
विज्ञापन


खुद को किसान हितैषी बताने वाले बादल परिवार का किसानों के साथ कोई सरोकार नहीं। किसानों की मुश्किलें हल करने में सूबे की सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है, जिस कारण पंजाब में किसानों और खेत मजदूरों की तरफ से आत्महत्याएं करने का सिलसिला थम नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवंत मान ने आरोप लगाया कि बादल परिवार का पूरा जोर इस समय केंद्र की जी-हजूरी करने में है। 

अकाली मंत्रियों की बयानबाजी बेहद घटिया होती है

aap mp bhagwant mann statement on punjab govt foundation day celebration programme
भगवंत मान - फोटो : amarujala
मान ने कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ किसानों को कर्जे के जाल से नहीं निकाल सका, उल्टे जब उन्हें पूरी तरह यकीन हो गया कि अब लोगों ने उन्हें मुंह नहीं लगाना तो सिकंदर सिंह मलूका जैसे मंत्री बयान दे रहे हैं कि किसानों का कर्ज किसी भी हाल में माफ नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि अकाली मंत्रियों की घटिया बयानबाजी से किसानों का मनोबल गिरा है। भगवंत मान ने कहा कि सरकार एक तरफ सूबे की वर्षगांठ के जश्न मनाने में व्यस्त रही, जबकि दूसरे तरफ जिस सूबे के लिए वह जश्न मना रहे थे, उस सूबे के चार किसानों ने आत्महत्या कर ली।

भगवंत मान ने पीड़ित परिवारों के साथ हमदर्दी जताते हुए कहा कि रवायती पार्टियां पंजाब के किसानों के सिर चढ़े कर्जे के मुद्दे को सिर्फ राजसी रोटियां सेकने के लिए इस्तेमाल करती आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि 2017 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही कर्ज मुक्त के तैयार किए एक्शन प्लान पर काम शुरू कर दिया जाएगा और 2018 तक पंजाब के सभी किसानों को कर्ज मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed