{"_id":"5819f7ab4f1c1bc032436c33","slug":"aap-mp-bhagwant-mann-statement-on-punjab-govt-foundation-day-celebration-programme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'CM साहब! किसान जान दे रहे और आप जश्न मना रहे, शोभा नहीं देता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'CM साहब! किसान जान दे रहे और आप जश्न मना रहे, शोभा नहीं देता'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Nov 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान पटियाला में रैली करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान होकर किसान जान दे रहें हैं और सीएम साहब जश्न मना रहे हैं, यह उन्हें शोभा नहीं देता। ये कहना है कि संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान का।
उन्होंने पटियाला, बठिंडा, मानसा और फिरोजपुर जिले में चार किसानों के खुदकुशी किए जाने पर आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार पर हमला बोला है। सांसद मान ने कहा कि राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार सूबे की वर्षगांठ का जश्न मना रही है।
खुद को किसान हितैषी बताने वाले बादल परिवार का किसानों के साथ कोई सरोकार नहीं। किसानों की मुश्किलें हल करने में सूबे की सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है, जिस कारण पंजाब में किसानों और खेत मजदूरों की तरफ से आत्महत्याएं करने का सिलसिला थम नहीं रहा।
विज्ञापन
भगवंत मान ने आरोप लगाया कि बादल परिवार का पूरा जोर इस समय केंद्र की जी-हजूरी करने में है।

अकाली मंत्रियों की बयानबाजी बेहद घटिया होती है
भगवंत मान
- फोटो : amarujala
मान ने कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ किसानों को कर्जे के जाल से नहीं निकाल सका, उल्टे जब उन्हें पूरी तरह यकीन हो गया कि अब लोगों ने उन्हें मुंह नहीं लगाना तो सिकंदर सिंह मलूका जैसे मंत्री बयान दे रहे हैं कि किसानों का कर्ज किसी भी हाल में माफ नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि अकाली मंत्रियों की घटिया बयानबाजी से किसानों का मनोबल गिरा है। भगवंत मान ने कहा कि सरकार एक तरफ सूबे की वर्षगांठ के जश्न मनाने में व्यस्त रही, जबकि दूसरे तरफ जिस सूबे के लिए वह जश्न मना रहे थे, उस सूबे के चार किसानों ने आत्महत्या कर ली।
भगवंत मान ने पीड़ित परिवारों के साथ हमदर्दी जताते हुए कहा कि रवायती पार्टियां पंजाब के किसानों के सिर चढ़े कर्जे के मुद्दे को सिर्फ राजसी रोटियां सेकने के लिए इस्तेमाल करती आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि 2017 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही कर्ज मुक्त के तैयार किए एक्शन प्लान पर काम शुरू कर दिया जाएगा और 2018 तक पंजाब के सभी किसानों को कर्ज मुक्त कर दिया जाएगा।