फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap mp bhagwant mann statement on parliament ruckus

'संसद में हंगामा' पर 'आप' सांसद का अहम बयान

Mon, 27 Jul 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, सुनाम,संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, सुनाम,संगरूर(पंजाब) Updated Mon, 27 Jul 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
aap mp bhagwant mann statement on parliament ruckus

सुनाम संगरूर में आम आदमी पार्टी के संसदीय दल के नेता सांसद भगवंत मान ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार, विरोधी दलों के साथ बैठकर बात नहीं करेगी और दागी मंत्रियों के इस्तीफे नहीं लेगी, तब तक संसद में इसी तरह हंगामा होता रहेगा और कार्यवाही नहीं चलेगी। मान रविवार को शहीद ऊधम सिंह स्मारक पर माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा अब दोहरे मापदंड क्यों अपना रही है। यूपीए सरकार के समय भाजपा ने तत्कालीन केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और अश्वनी कुमार के त्यागपत्र की मांग को लेकर करीब छह माह तक संसद की कार्यवाही नहीं चलने दी थी।
विज्ञापन


अब भाजपा पहले व्यापम घोटाले और ललित मोदी मामले में फंसे अपने नेताओं से त्यागपत्र ले। भाजपा अब बार-बार सदन को स्थगित करवाकर अपनी जवाबदेही के बचने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली भाजपा सरकार, शहीदों की आड़ में सियासत कर रही है। शहीद ऊधम सिंह की यादगारों की दुर्दशा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस दौरान मुख्यमंत्री बादल के संगत दर्शन कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि ये संगत दर्शन तो फिक्स होते हैं। ये कार्यक्रम तो खास हलकों और खास लोगों तक ही सीमित हैं। खुद भाजपा की सीपीएस डॉ. नवजौत कौर सिद्धू भी सच्चाई बयान कर रही हैं।


सबसे दुखदायी पहलू यह है कि संगत दर्शन समागमों में बांटे जा रहे पैसे भी कभी मंडी बोर्ड से उधार लिए जा रहे हैं और कभी किसी अन्य महकमे से।

पार्टी की धडे़बंदी जल्द होगी दूर
सांसद मान ने दावा किया कि पंजाब में पार्टी के भीतर पनपी धडे़बंदी को जल्द दूर किया जाएगा। सभी नेताओं के मतभेद दूर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पहले बूथ स्तर के जत्थेबंदक ढांचे का ऐलान कर दिया जाएगा। पार्टी पूरे सिस्टम के साथ विंग गठित करेगी।

पंजाब की जनता को आम आदमी पार्टी से भारी उम्मीद है और दुनिया भर के पंजाबी इसी पार्टी पर नजर टिकाए हुए हैं। पार्टी लोगों की आशा पर खरा उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed