{"_id":"3b9798129e23d4ad312c2ef895da4b71","slug":"aap-mp-bhagwant-mann-criticozed-abohar-kand-and-harsimrat-badal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अबोहर कांड गैंगवार नहीं माफियावार, माफी मांगें हरसिमरत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अबोहर कांड गैंगवार नहीं माफियावार, माफी मांगें हरसिमरत'
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Wed, 16 Dec 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर कांड पर संसद में हरसिमरत बादल के बयान की आलोचना करते हुए आप सांसद भगवान मान ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि अबोहर कांड गैंगवार नहीं माफियावार है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अबोहर कांड को संसद में गैंगवार कहकर झूठ बोला है। इसके चलते हरसिमरत ने संसद को गुमराह किया है। उन्हें इसके लिए संसद से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
मान ने कहा कि यह गैंगवार नहीं बल्कि माफियावार है। आप के सांसद भगवंत मान ने यह बात फोन पर बताई। सांसद मान ने बिक्रम मजीठिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि शराब माफिया में उनका 40 फीसदी हिस्सा है। इसके चलते यह घटना भी उसी का नतीजा है।
विज्ञापन
उक्त घटना अकाली नेता के फार्म हाउस पर हुई है। केंद्रीय मंत्री विजय सांपला की ओर से इस घटना को गैंगवार न मानने के बयान पर मान ने कहा कि अकाली दल की सच्चाई सामने आ चुकी है इस मामले में पूरी तरह अकाली नेता व शराब कारोबारी शिवलाल डोडा का हाथ है।
इसको बचाने के लिए हरसिमरत कौर बादल संसद में झूठ बोलकर सांसद को गुमराह कर रही है। सांसद मान ने कहा कि इस पूरे मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।