{"_id":"5e55399b8ebc3ef3a6617b92","slug":"aap-mlas-protest-outside-the-punjab-assembly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: विधानसभा के बाहर आप विधायकों का धरना, सांसद भगवंत मान भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: विधानसभा के बाहर आप विधायकों का धरना, सांसद भगवंत मान भी हुए शामिल
Tue, 25 Feb 2020 09:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 Feb 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए आप विधायक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार नौजवानों, सरकारी पेंशनरों और कच्चे-पक्के सभी सरकारी मुलाजिमों की मांगों के समर्थन में आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को विधानसभा के समक्ष रोष प्रदर्शन और धरना देते हुए कैप्टन सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन
सुबह विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आप विधायकों ने बैनर पकड़कर विधानसभा परिसर के मुख्य दरवाजे के समक्ष धरना दिया। राज्य प्रधान और सांसद भगवंत मान विशेष तौर पर इस धरने में शामिल हुए। उन्होंने कैप्टन सरकार पर विद्यार्थियों, बेरोजगार नौजवानों, पेंशनरों और कच्चे-पक्के सरकारी मुलाजिमों के साथ किए सभी वादों से पलट जाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 2022 में सरकार बनने पर आप सभी जायज मांगों को पहल के आधार पर पूरा करेगी।
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा, कुलतार सिंह संधवां, प्रो. बलजिंदर कौर, प्रिंसीपल बुद्ध राम, अमन अरोड़ा, सरबजीत कौर माणूके, मीत हेयर, जै कृष्ण सिंह रोड़ी, मास्टर बलदेव सिंह, रुपिंदर कौर रूबी, मनजीत सिंह बिलासपुर और कुलवंत सिंह पंडोरी ने कहा कि सभी वर्गों की तरह नौजवानों, पेंशनरों और मुलाजिमों को भी कैप्टन सरकार ने बेहद निराश किया है। इस मौके आप विधायकों ने सरकार पर व्यंग्य करते नौजवानों को गोलगप्पों और पकौड़ों की रेहड़ियों और कपड़े की दुकानों के लिए नौकरियां भी बांटी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पद के लिए खुद को तैयार कर रहे भगवंत मान
पंजाब विधानसभा में सदन की कार्यवाही देखते हुए मेरा भी दिल कर रहा था कि मैं भी बोलूं, लेकिन प्रोटोकाल के चलते यह संभव नहीं था, लेकिन हो सकता है कि 2022 चुनाव के बाद मैं भी इस विधानसभा में बोलता हुआ दिखाई दूं। आम आदमी पार्टी के सांसद और पार्टी की सूबा इकाई के प्रधान भगवंत मान ने मंगलवार को मीडिया से यह बात कहकर नए सियासी कयासों को जन्म दे दिया है। इस बयान से यह माना जाने लगा है कि भगवंत मान वर्ष 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद स्वयं को आम आदमी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर तैयार करने लगे हैं। वे इस बात से भी आश्वस्त हैं कि राज्य में अगली सरकार आम आदमी पार्टी की ही बनेगी।
भगवंत मान मंगलवार को गवर्नर गैलरी में बैठकर पंजाब विधानसभा सत्र की कार्यवाही देख रहे थे। बाहर आकर मीडिया से बातचीत में उन्होंने उक्त इच्छा जाहिर की। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत ने पंजाब में भी पार्टी में उत्साह भर गया है। पार्टी ने राज्य के अगले विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर तैयारी भी शुरू कर दी है। पार्टी के संभावित मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू के नाम की अटकलें जोरों पर हैं, लेकिन मंगलवार को भगवंत मान ने इस दौड़ में खुद को भी शामिल दिखाने की कोशिश की है।
पाकिस्तानी पत्रकार और डीजीपी की फोटो पर उठाए सवाल
भगवंत मान ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आंतकवादी होने के आरोप से घिरे अपने मंत्री भारत भूषण आशु और करतारपुर कोरिडोर पर विवादित बयान देने वाले डीजीपी दिनकर गुप्ता का बचाव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में आम आदमी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। ‘हम लंबे समय से चुप थे कि यह निजी मामला है, लेकिन डीजीपी और अरूसा आलम का वायरल फोटो यह सवाल खड़ा कर रहा है कि डीजीपी अरूसा आलम की तिमारदारी में लग रहे हैं।