फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP MLAs doing surprise inspection of government offices in Punjab

विधायकों का औचक निरीक्षण: चेतन सिंह ने बस अड्डे में सफाई व्यवस्था देखी, हरजोत बैंस सिविल अस्पताल पहुंचे

Tue, 15 Mar 2022 07:15 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/गुरदासपुर/नंगल (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/गुरदासपुर/नंगल (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Mar 2022 07:15 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के विधायक एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने सिविल अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने मरीजों, अस्पताल के एसएमओ डॉ. नरेश कुमार, ड्यूटी पर तैनात अन्य डॉक्टरों और स्टाफ से विस्तार से बातचीत की।

विज्ञापन
AAP MLAs doing surprise inspection of government offices in Punjab
विधायक बनने के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे एडवोकेट हरजोत बैंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

समाना से आम आदमी पार्टी के विधायक चेतन सिंह जोड़ेमाजरा ने मंगलवार को सुबह बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां उन्होंने बस अड्डे की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं बसों के अंदर जाकर यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे विधायक जोड़ेमाजरा समाना के बस अड्डे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बस अड्डे पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और भविष्य में इसमें सुधार के लिए सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

विज्ञापन


विधायक ने अड्डे के अंदर बनी दुकानों के मालिकों को भी साफ-सफाई का ध्यान रखने को कहा। विधायक ने दुकानदारों को यह यकीनी बनाने को कहा कि ग्राहकों को सामान बेचने के बाद यह न हो कि वह खाने-पीने के बाद गंदगी इधर-उधर न फेंके, बल्कि इसे डस्टबिन में ही फेंका जाए। इसके बाद विधायक ने खुद बसों के अंदर जाकर यात्रियों से उनकी शिकायतों व समस्याओं के बारे में जाना।
विज्ञापन


आप के हलका प्रभारी ने सरकारी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
मंगलवार की सुबह आम आदमी पार्टी कादियां के हलका इंचार्ज एडवोकेट जगरूप सिंह सेखवां ने अपने साथियों के साथ हलका कादियां के कुछ स्कूलों, सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया और गुरदासपुर सिविल अस्पताल भी पहुंचे। वहां एसएमओ डॉ. चेतना ने सिविल अस्पताल में चल रहे काम के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले काला बाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जांच की। उन्होंने स्कूल के बच्चों और अध्यापकों से बातचीत की। इसके बाद वह गांव कोट योगराज के सरकारी प्राइमरी स्कूल और सरकारी मिडल स्कूल पहुंचे। यहां पूरा स्टाफ उपस्थित मिला और स्कूल स्टाफ का काम सही देखने को मिला। 

इसके बाद वह बीडीपीओ कार्यालय काहनूवान पहुंचे। जहां उन्होंने बीडीपीओ काहनूवान पवन कुमार से स्टाफ की जानकारी हासिल की। इस दौरान पाया गया कि बीडीपीओ पंचायत अधिकारी के अलावा सुपरिंटेंडेंट दो दर्जा चार कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। यहां कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले। 

इसी तरह उन्होंने सब तहसील काहनूवान का जायजा लिया। जहां नायब तहसीलदार और अन्य अमले के अलावा कुछ पटवारी पटवारखाने से गैर हाजिर थे। एसडीएम गुरदासपुर से बातचीत करके काहनूवान के सरकारी कार्यालयों के बारे में उन्हें अवगत करवाया गया। वहीं खाद्य आपूर्ति कार्यालय के दोनों इंस्पेक्टर गैर हाजिर मिले और कार्यालय का शटर भी बंद था। खाद्य आपूर्ति अधिकारी जगरूप सिंह सेखवां को फोन पर ड्यूटी पर हाजिरी के बारे में कोई जवाब नहीं दे सके। 

इसके बाद जगरूप सिंह सेखवां स्थानीय कृषि भूमि सुधार कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिरी और काम का जायजा लिया। इस दौरान कार्यालय में मुलाजिमों की हाजिरी और काम दुरुस्त पाया गया। 

सिविल अस्पताल पहुंचे विधायक हरजोत बैंस
आम आदमी पार्टी के विधायक एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने सिविल अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने मरीजों, अस्पताल के एसएमओ डॉ. नरेश कुमार, ड्यूटी पर तैनात अन्य डॉक्टरों और स्टाफ से विस्तार से बातचीत की। इस मौके पर खास बात यह रही कि तबीयत खराब होने के कारण डाक्टर को चेक करवाने से पहले आम नागरिक की तरह पर्ची कटवाई। 

इस दौरान उन्होंने अस्पताल के एसएमओ डॉ. नरेश कुमार से डॉक्टरों के पदों की जानकारी ली जानकारी ली और कितने पद स्टाफ नर्सों के हैं, यह भी पूछा। पूछा कि इमरजेंसी लैब, अल्ट्रासाउंड मशीन है तो डॉक्टर क्यों नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी मांग पूरी की जाएंगी।

विधायक ने कहा कि अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। पहला दिन था और पहले दिन से किसी सरकारी दफ्तर में काम करवाने के बदले रिश्वत नहीं दी गई। उन्होंने कहा इस सरकार में चोर बजारी नहीं चलेगी। विधानसभा क्षेत्र श्री आंनदपुर साहिब का कोई व्यक्ति किसी समय उनको फोन कर सकता है और मिल भी सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed