{"_id":"62d6c36c2e940b093d4a95d0","slug":"aap-mla-received-threat-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आप विधायक को धमकी: कहा- अगर हमारा एक मरा तो आपके 10 मारेंगे, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आप विधायक को धमकी: कहा- अगर हमारा एक मरा तो आपके 10 मारेंगे, जानें क्या है पूरा मामला
Tue, 19 Jul 2022 08:23 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Jul 2022 08:23 PM IST
सार
विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुझे इलाके के लोगों ने विधायक बनाया है। लोग सीवरेज के पानी में जिंदगी बसर करें, यह नहीं होगा। समस्या का समाधान तो होगा ही, धमकी की मुझे परवाह ही नहीं है।
विज्ञापन
सूर्या एनक्लेव इलाके में लोगों से बात करते आप विधायक रमन अरोड़ा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में मंगलवार को उपकार नगर और आसपास के इलाकों में सीवरेज पाइप को सूर्या एनक्लेव के साथ जोड़ने के काम का जायजा लेने आप विधायक रमन अरोड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्हें धमकी मिली कि यहां पर खुदाई करवाओ, अगर हमारा एक मरा तो आपके 10 मारेंगे। यह धमकी निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के अलावा एसएचओ नवदीप सिंह के सामने दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद मामला गरमा गया। विधायक अमन आरोड़ा का कहना है कि इसके पीछे इलाके के पार्षद की शह है। आप समर्थकों ने भाजपा पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की। दरअसल, केंद्रीय हलके में कुछ पुराने इलाके हैं, जहां की सीवरेज पाइप टूटने के कारण गंदगी जमा हो रही थी। इसके समाधान के लिए सीवरेज की पाइप को ट्रस्ट की कॉलोनी से जोड़ने का काम चल रहा था।
विज्ञापन
करीब 200 मीटर पाइप डाला जा चुका था लेकिन आगे पॉश इलाका शुरू होने के कारण काम रुक गया। समस्या का समाधान करने विधायक निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच पॉश इलाके के लोग, जिन्होंने पाइप डालने का काम रुकवाया था, वह विधायक से बहस करने लगे कि उधर का पानी यहां से नहीं निकलने दिया जाएगा। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि यह कार्य सरकारी है। इस बीच तल्खी हो गई और एक व्यक्ति ने धमकी तक दे डाली।
विज्ञापन
‘इलाका साफ करवाउंगा, धमकी की परवाह नहीं’
विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुझे इलाके के लोगों ने विधायक बनाया है। लोग सीवरेज के पानी में जिंदगी बसर करें, यह नहीं होगा। समस्या का समाधान तो होगा ही, धमकी की मुझे परवाह ही नहीं है।
निगम कमिश्नर ने दी शिकायत, विधायक के भी हस्ताक्षर
निगम कमिश्नर दविंदर सिंह ने पुलिस थाना रामामंडी को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने को कहा है। इस शिकायत पत्र में विधायक रमन अरोड़ा के अलावा निगम व सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों के हस्ताक्षर भी हैं। रामामंडी थाना के एसएचओ नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस को शिकायत मिल गई है, जिस पर कार्रवाई की जाएगी।