फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   aap mla naresh yadav got bail in malerkotla holy book discourtesy case

मालेरकोटला बेअदबीः 'आप' विधायक को मिली बड़ी राहत, नहीं रहेंगे जेल में

Sun, 31 Jul 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Sun, 31 Jul 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
aap mla naresh yadav got bail in malerkotla holy book discourtesy case
आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव - फोटो : अमर उजाला
मालेरकोटला कुरान शरीफ की बेअदबी के मामले में गिरफ्तार हुए आम आदमी पार्टी दिल्ली के महरौली से विधायक नरेश यादव को उस समय बड़ी राहत मिली जब जिला सेशन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को मंजूर करते हुए उन्हें जमानत दे दी है।
विज्ञापन


इससे पहले मालेरकोटला की अदालत ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था और इसके बाद विधायक नरेश यादव के वकीलों ने 28 जुलाई को संगरूर के सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। शनिवार को इसकी सुनवाई थी।
विज्ञापन


अतिरिक्त सेशन न्यायाधीश अमरजीत सिंह विर्क की अदालत में सुनवाई के दौरान नरेश यादव और शिकायतकर्ता वकीलों के बीच लंबी बहस के बाद न्यायाधीश ने नरेश यादव की जमानत याचिका को मंजूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तक नरेश यादव की रिहाई हो सकती है। विधायक नरेश यादव के वकील हिम्मत सिंह शेरगिल ने कहा कि नरेश यादव की जमानत याचिका को पहले मालेरकोटला की अदालत ने खारिज कर दिया था।

इस मामले में आरोपी हैं नरेश यादव

aap mla naresh yadav got bail in malerkotla holy book discourtesy case
आप एमएलए नरेश यादव
नरेश यादव पर मुस्लिम बहुल मलेरकोटला इलाके में तनाव फैलाने के लिए कुरान के पन्ने फाड़ने की साजिश रचने का आरोप है। मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी विजय कुमार ने खुलासा किया था कि उसे विधायक ने इस काम के लिए 1 करोड़ रुपए देने का वादा किया था, जिसके आधार पर पुलिस ने आप विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के पास आप विधायक के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।  कुछ दिन पहले विजय कुमार ने बेअदबी मामले में गिरफ्तार के संगरूर जिला अदालत में बयान कलमबद्ध हुए थे। इन्हें सीलबंद लिफाफे में मालेरकोटला कोर्ट भेजा गया था। ऐसा माना जा रहा है कि इन बयानों में मुख्य आरोपी द्वारा आप विधायक नरेश यादव की कुरान बेअदबी मामले में संलिप्तता का खुलासा किया।

इसके बाद ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने यादव के गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। रविवार को उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। उसके बाद उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेजा गया। फिर उसकी जमानत याचिका खारिज करके एक अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में रखने के निर्देश जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed