फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   aap mla devender sehrawat letter to arvind kejriwal about woman exploitation in punjab for ticket

'आप' MLA का लेटर बम, लिखा- टिकट के नाम पर हो रहा महिलाओं का शोषण

Tue, 06 Sep 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
aap mla devender sehrawat letter to arvind kejriwal about woman exploitation in punjab for ticket
अरविंद केजरीवाल
पूर्व मंत्री संदीप कुमार के सेक्स कांड के बाद अब पंजाब में टिकट के नाम पर महिलाओं के शोषण की बात सामने आई है। आम आदमी पार्टी के विधायक ने की केजरीवाल को पत्र लिखकर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, अब आम आदमी पार्टी (आप) के भीतर से बड़े नेताओं के खिलाफ बगावती सुर उठने लगे हैं। ताजा मामला बिजवासन से आप विधायक कर्नल (रिटायर्ड) देवेंद्र सेहरावत का है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे एक पत्र में सेहरावत ने दावा किया है कि पंजाब से लेकर दिल्ली तक कई बड़े नेता टिकट देने के नाम पर महिलाओं का शोषण कर रहे हैं। साथ ही मांग भी की है कि पार्टी को अपनी छवि बचाने के लिए ऐसे नेताओं को बाहर निकालना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन में शिकायतें सहीं मिली हैं

aap mla devender sehrawat letter to arvind kejriwal about woman exploitation in punjab for ticket
kejriwal
देवेंद्र सेहरावत का दावा है कि यह कोई सुनी-सुनाई बात नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पंजाब में टिकट दिलाने के नाम पर महिलाओं के साथ गलत हरकतों की उन्हें शिकायतें मिली। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में कुछ लोगों के साथ बैठक की।

उनकी छानबीन में शिकायतें सही मिलीं। सेहरावत का आरोप है कि पंजाब में दिल्ली से भेजे गए दो बड़े नेता क्या कर रहे हैं, यह दिल्ली के विधायकों को पता नहीं चल रहा। इसकी पड़ताल होनी चाहिए।

सेहरावत यहीं नहीं रुके, उन्होंने लिखा कि दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की तमाम लड़कियों के साथ आए दिन तस्वीरें आती रहीं हैं। यह पार्टी के लिए किसी भी दिन मुसीबत खड़ी कर सकता है। नेताओं का इस तरह का कृत्य पार्टी के लिए शोभा नहीं देता। सेहरावत ने मांग की है कि पार्टी हित में ऐसे लोगों को बाहर करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed