फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP MLA climbed on crane and fixed street light In Nabha

पंजाब: आप विधायक ने क्रेन पर चढ़ ठीक की स्ट्रीट लाइट, मात्र एक रुपये लेंगे वेतन, कार व सुरक्षा को भी न कहा

Tue, 15 Mar 2022 06:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Mar 2022 06:24 PM IST
सार

नाभा से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने बड़ा एलान किया है। वह विधायक के रूप में एक रुपये वेतन लेंगे। उन्होंने कार और सुरक्षा को भी न कह दिया है। आम लोगों की तरह ही वह अपना काम करेंगे। 

विज्ञापन
AAP MLA climbed on crane and fixed street light In Nabha
स्ट्रीट लाइट सही करते आप विधायक गुरदेव सिंह देव मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले पार्टी के विधायकों ने लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने का बीड़ा उठा लिया है। इसके तहत नाभा से आप विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने मंगलवार को खुद क्रेन पर चढ़कर गोशाला रोड पर लगी स्ट्रीट लाइट को ठीक किया। इस मौके पर देव मान ने मीडिया से बात करते वक्त एलान किया कि वह मात्र एक रुपये बतौर तनख्वाह लेंगे। कार और सुरक्षा भी नहीं लेंगे।

विज्ञापन


नगर परिषद ने लाखों रुपये खर्च कर गोशाला रोड पर स्ट्रीट लाइट को लगवाया था। यह पिछले करीब एक साल से बंद पड़ी थीं। इस कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही थी लेकिन पूर्व विधायक व कैबिनेट मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत ने कभी अपने हलके के लोगों की सुध नहीं ली।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि पंजाब की आप सरकार किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं करेगी। अगर सरकारी कर्मचारी व अधिकारी अपने काम के प्रति लापरवाही करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से गुरेज नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा कि वह आम आदमी की तरह ही रहेंगे। मुझे कार व सुरक्षा दस्ते की कोई जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देव मान ने कहा कि चुनाव वादे के मुताबिक वह एक रुपया ही तनख्वाह लेंगे। इस मौके पर शैलर मालिक संजीव मित्तल और पंकज पप्पू ने कहा कि आप की सरकार बनने से पहले ही सरकारी दफ्तरों में इसका असर दिखने लगा है। मुलाजिम समय पर दफ्तर पहुंच रहे हैं। आम लोगों के साथ अधिकारियों व मुलाजिमों के रवैये में भी सुधार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed