{"_id":"585bd90e4f1c1bf248e3aa79","slug":"aap-leader-sanjay-singh-visit-to-hospital-to-meet-egs-teacher-who-try-to-burn-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को जलाने वाले टीचर से मिलने पहुंचे संजय सिंह, बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को जलाने वाले टीचर से मिलने पहुंचे संजय सिंह, बड़ा बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
Updated Fri, 23 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
टीचर से मिलने अस्पताल पहुंचे संजय सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी के लिए खुद को जलाने वाले ईजीएस अध्यापक से मिलने के लिए 'आप' के संजय सिंह पहुंचे तो उन्होंने बड़ा बयान दिया। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता व पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि गठबंधन सरकार के राज में जनता परेशान है। लोग ऐसी सरकार से मुक्ति पाने के लिए साल 2017 के विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वह वीरवार को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल ईजीएस अध्यापक सिमरजीत सिंह का हालचाल जानने पहुंचे थे। आप नेता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की तरफ से विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है लेकिन हकीकत सामने है। सरकार की ओर से सुनवाई न किए जाने से निराश होकर लोग खुदकुशी करने को मजबूर है।
कर्मचारियों से लेकर किसान, मजदूर, बेरोजगार सभी अपनी जायज मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं और सरकार बात सुनने की जगह तमाशबीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने फैसला किया है कि पंजाब में सरकार बनने पर सभी वर्ग के लोगों को उनके हक प्रदान दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिअद नेताओं ने अपनी सरकार के माध्यम से पंजाब को दोनों हाथों से लूटा है।
विज्ञापन
सरकार बनने पर उनसे पाई-पाई का ब्योरा लिया जाएगा। मौके पर फरीदकोट से सांसद प्रो.साधू सिंह, फरीदकोट से उम्मीदवार गुरदित्त सिंह सेखों, कोटकपूरा से उम्मीदवार कुलतार सिंह संधवां, गुरतेज सिंह खोसा, अमनदीप सिंह, अमन वडिंग, मास्टर मक्खन सिंह, जसकीरत सिंह ओबराय, लालजीत सिंह मौजूद थे।