{"_id":"58b6cc194f1c1b9c188316b5","slug":"aap-leader-kanwar-sandhu-son-dies-of-cardiac-arrest-at-pgi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आप' नेता कंवर संधू के बेटे का निधन, संस्कार में पहुंचे केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' नेता कंवर संधू के बेटे का निधन, संस्कार में पहुंचे केजरीवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Mar 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
कंवर संधू के बेटे का निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में आम आदमी पार्टी के खरड़ से उम्मीदवार कंवर संधू के बेटे करन संधू का बुधवार सुबह निधन हो गया। करन का अंतिम संस्कार सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में किया गया। आप के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने संस्कार में पहुंच कर करन को श्रद्धांजलि भेंट की। सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई नेताओं ने करन के निधन पर शोक जताया है।
36 वर्षीय करन को सुबह छाती में दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई दाखिल कराया गया था। जहां कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। करन अपने पीछे पत्नी, भाई और माता-पिता को छोड़ गए हैं।
करन कनाडा में रहते थे और दिसंबर-2016 में पंजाब आए थे। उन्हें 13 मार्च को वापस कनाडा लौटना था। करन के अंतिम संस्कार में केजरीवाल के साथ संजय सिंह और दुर्गेश पाठक भी शामिल हुए और परिजनों के साथ संवेदना जताई। इनके अलावा आप की पंजाब की सारी लीडरशिप भी संस्कार में मौजूद थी।

सीएम, डिप्टी सीएम, कैप्टन समेत कई नेताओं ने जताया दुख
कंवर संधू के बेटे का निधन
कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने भी श्रद्धांजलि भेंट की। सीएम बादल ने इसे शब्दों में बयान न की जा सकने वाली दुखदायी घटना बताया। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने गम में डूबे परिवार के प्रति हमदर्दी जताई।
कैबिनेट मंत्री बिक्त्रस्म मजीठिया ने कहा कि उन्हें संधू के पुत्र की भरी जवानी में मौत का अत्यधिक दुख हुआ है। हरचरण बैंस ने संधू के घर जाकर सीएम की ओर से संवेदना व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है। कैप्टन ने परमात्मा के समक्ष प्रार्थना करते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवार को इस बड़े दुख को सहने के लिए हिम्मत बख्शे। आपणा पंजाब पार्टी के प्रधान सुच्चा सिंह छोटेपुर भी करन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।