{"_id":"60cb8b5abb21463d3550929b","slug":"aap-leader-harpal-singh-cheema-demanded-case-registered-against-bittu-said-congress-always-doing-religion-caste-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने बिट्टू पर केस दर्ज करने की मांग की, बोले- कांग्रेस हमेशा करती रही है धर्म-जाति की राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने बिट्टू पर केस दर्ज करने की मांग की, बोले- कांग्रेस हमेशा करती रही है धर्म-जाति की राजनीति
Thu, 17 Jun 2021 11:20 PM IST
सुशील कुमार कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:20 PM IST
सार
चीमा ने कहा कांग्रेसी नेताओं की ओर से पंजाब की कुछ विधानसभा सीटों को पवित्र और अपवित्र कहने का आम आदमी पार्टी सख्त शब्दों में निंदा करती है। हमारे लिए तो सभी पंजाब समेत पूरा देश ही पवित्र है।
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा, फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी पंजाब के नेता हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा धर्म-जाति की सियासत करती रही है। इस बार जब पंजाब विधानसभा चुनाव में उसे अपनी हार सामने दिखाई पड़ रही है, एक बार फिर वह उसी तरह की राजनीति शुरू कर चुकी है। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस नेता बिट्टू का बयान आपत्तिजनक है और इसके खिलाफ उन पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
चीमा ने कहा कांग्रेसी नेताओं की ओर से पंजाब की कुछ विधानसभा सीटों को पवित्र और अपवित्र कहने का आम आदमी पार्टी सख्त शब्दों में निंदा करती है। हमारे लिए तो सभी पंजाब समेत पूरा देश ही पवित्र है। इस मौके बीबी सरबजीत कौर माणूंके और एस.सी. विंग के प्रदेश उप प्रधान जीवन सिंह संगोवाल ने दलित बच्चों की स्कॉलरशिप मामले को लेकर लुधियाना में मृत्यु व्रत शुरू किया। आप नेताओं ने बिट्टू का पुतला भी फूंका।