{"_id":"5c1f984cbdec2257282d3b89","slug":"aap-leader-bhagwant-mann-reached-in-barnala-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवंत मान का बड़ा बयान, खैरा की पार्टी में शामिल होने वाले विधायकों की बढ़ सकती है टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवंत मान का बड़ा बयान, खैरा की पार्टी में शामिल होने वाले विधायकों की बढ़ सकती है टेंशन
Mon, 24 Dec 2018 09:24 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 24 Dec 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
आप सांसद भगवंत मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान ने रविवार को बरनाला में विभिन्न बैठकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने रवायती पार्टियों की कारगुजारी को जांच कर देख लिया है। वह अपनी सरकार में प्रदेश का कुछ भी नहीं संवार सके, बल्कि चुनावी घोषणा पत्र के जरिए झूठे वादे करके सत्ता हासिल करने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल की सरकार ने मिसाल कायम कर दिखाया है।
विज्ञापन
दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार के गुण गाते हुए नहीं थकती। दिल्ली के लोगों को बिजली, शिक्षा, सेहत व अन्य बुनियादी सहूलतें इससे पहले कभी नसीब नहीं थी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के साथ समझौता करने की कोई बातचीत नहीं चल रही है। राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन बनाने की मीटिंगों में कांग्रेस और दूसरी पार्टियां सहित आम आदमी पार्टी भी शामिल होती रही है। लेकिन अंतिम फैसला पार्टी की कोर कमेटी को करना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पार्टी ने खारिज किया हुआ है। अगले माह बनने वाली पार्टी को हम रोक नहीं सकते। उनकी पार्टी में जो भी विधायक शामिल होंगे, उन्हें पंजाब विधानसभा की सदस्यता से हाथ धोना पड़ेगा। सांसद भगवंत मान गांव ढिलवा के आंखों के कैंप में पहुंचे फिर उसके बाद तपा के सिविल अस्पताल में मरीजों का हालचाल पूछा।
विज्ञापन