फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aap leader arrested in case of Minister's fake video viral In Rewari

'आप' नेता ने राज्यमंत्री बनवारी लाल की पिटाई का फर्जी वीडियो डाला, शिकायत के बाद गिरफ्तार

Thu, 03 Jan 2019 09:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 03 Jan 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
Aap leader arrested in case of Minister's fake video viral In Rewari
सांकेतिक तस्वीर

आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ फर्जी खबरों को वायरल करने के मामले के बाद अब बावल विधायक एवं जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल से भी जुड़ा एक फेक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। आप के जिलाध्यक्ष संदीप यादव द्वारा वायरल वीडियो में बनवारीलाल को कार्यकर्ताओं द्वारा पीटने की बात कही गई है।

विज्ञापन


मामले में बुधवार रात बावल पुलिस ने मंत्री के निजी सचिव धर्मवीर यादव की शिकायत पर आप के जिलाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में जिलाध्यक्ष ने अपनी सफाई में कहा है कि यह उनका वीडियो नहीं है और गलती से जारी हो गया। जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री के नाम पर जारी इस फेक वीडियो के वायरल होने के बाद मंत्री के समर्थकों ने रोष प्रकट किया है।
विज्ञापन


डॉ. लाल से संबंधित यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब आप जिलाध्यक्ष संदीप ने एक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो एक-दूसरे के पास तेजी से पहुंच गया। इस वीडियो के लिए लिखा गया था कि इसमें हो रही मार-पिटाई बावल के विधायक व जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि इस तरह के फेक वीडियो वायरल करके आप कार्यकर्ता उनकी छवि खराब कर रहे हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। इस मामले में शिकायत दे दी गई है। मामले में जांच अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि आप जिलाध्यक्ष पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।


वीडियो में यह दिखाया गया है
वीडियो में कुछ लोग एक सफेदपोश की थप्पड़-मुक्कों से पिटाई कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग सफेदपोश का बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। पिटने वाले कार्यकर्ता को डॉ. बनवारी लाल बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed