फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap is scilence on cm candidate in punjab

‘आप’ की सीएम उम्मीदवार पर चुप्पी, हर सवाल को टाल रही पार्टी

Mon, 30 Jan 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 30 Jan 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
aap is scilence on cm candidate in punjab
केजरीवाल

पंजाब विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले में उतरी आम आदमी पार्टी सीएम उम्मीदवार के नाम पर चुप है। दोनों प्रमुख विरोधी पार्टियां अपना सीएम उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं।

विज्ञापन


इस बारे में पार्टी का तर्क है कि सही वक्त पर मुख्यमंत्री के नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी। पंजाब में कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिअद-भाजपा गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सीएम पद का दावेदार घोषित किया गया है। 
विज्ञापन


ऐसे में आप से भी उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं होने से अलग अलग नेताओं को सूबे के मुखिया का पद दिए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिसोदिया के बयान पर उठा था विवाद 

aap is scilence on cm candidate in punjab
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मीडिया सलाहकार दीपक वाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस की तरह आप के अंदर में किसी तरह का अंदरूनी विवाद नहीं है। इसलिए पंजाब में जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा। फिलहाल सभी प्रत्याशियों का लक्ष्य आम जनता को पार्टी की नीतियों से रूबरू कराना है। 

सिसोदिया के बयान पर उठा था विवाद 
कुछ दिन पहले मोहाली में एक चुनावी सभा में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि लोग केजरीवाल को मुख्यमंत्री मानकर वोट दें। इस बयान पर काफी विवाद हुआ था और सांसद भगवंत मान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया भी जताई थी। इसके बाद खुद केजरीवाल ने यह कहकर मामला शांत किया था कि सूबे का मुख्यमंत्री पंजाबी ही होगा। 

मुख्यमंत्री पद के हैं कई दावेदार
आप के सांसद और जलालाबाद से उम्मीदवार भगवंत मान, दाखा से उम्मीदवार एचएस फुलका, मजीठा से चुनाव लड़ रहे एचएस शेरगिल, लंबी से मैदान में उतरे जरनैल सिंह, खरड़ से चुनाव लड़ रहे कंवर संधू सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed