{"_id":"64998c548d6db1019c09bf58","slug":"aap-government-has-disappointed-the-moong-growers-for-the-second-time-sukhbiraap-government-has-disappointed-the-moong-growers-for-the-second-time-sukhbiraap-government-has-disappointed-the-moong-growers-for-the-second-time-sukhbir-chandigarh-news-c-16-1-pkl1037-174008-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मूंग उत्पादकों को दूसरी बार निराश किया आप सरकार नेः सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मूंग उत्पादकों को दूसरी बार निराश किया आप सरकार नेः सुखबीर
विज्ञापन
शिअद ने सरकार से एमएसपी पर मूंग खरीदने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने लगातार दूसरी बार किसानों को निराश किया है, क्योंकि मूंग उत्पादकों को अपनी उपज कम दाम में निजी व्यापारियों को बेचने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसियां मूंग खरीदने में विफल रही हैं।
सरकारी एजेंसियों की ओर से 7755 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मूंग खरीद की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार निजी व्यापारियों को कम दाम पर मूंग बेचने पर मजबूर हुए किसानों के नुकसान की तत्काल भरपाई करे। सोमवार को प्रेस बयान में सुखबीर बादल ने कहा कि पिछले साल किसानों ने भगवंत मान की व्यक्तिगत अपील और उनकी उपज एमएसपी पर खरीदे जाने के आश्वासन के बाद मूंग की बुआई की थी। लेकिन सरकार ने बाजार में पहुंची कुल उपज का केवल 17 फीसदी ही खरीदा, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। बादल ने कहा कि इस साल स्थिति और भी बदतर है, क्योंकि इस सीजन में सरकारी एजेंसियों ने अब तक केवल 2280 क्विंटल मूंग खरीदा है, जबकि पिछले साल इस अवधि में 9902 क्विंटल खरीदा गया था। उन्होंने कहा कि मूंग की खरीद के लिए 42 मंडियों को अधिसूचित किए जाने के बावजूद ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि निजी व्यापारियों ने अब तक राज्य की मंडियों से 1.47 लाख क्विंटल मूंग खरीदी है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी उपज एमएसपी 7775 रुपये प्रति क्विंटल से लगभग 1000 रुपये प्रति क्विंटल पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि मूंग, मक्का और सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर की जाएगी, जिस कारण किसानों ने इन फसलों का रकबा बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि फसल खरीदने का समय आया है तो आप सरकार जिम्मेदारी से भाग गई है। मक्का किसानों को अधर में छोड़ दिया है और 2090 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी के मुकाबले हाल ही में मक्का 1900 रुपये प्रति क्विंटल पर बेचा गया।