फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP entrusted important responsibility to six cabinet ministers for Sangrur Lok Sabha by election

संगरूर उपचुनाव: डैमेज कंट्रोल में जुटी आप, छह कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Mon, 13 Jun 2022 08:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Jun 2022 08:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले एक सांसद के रूप में इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस साल विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। मान ने 2019 में 1.10 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
AAP entrusted important responsibility to six cabinet ministers for Sangrur Lok Sabha by election
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद संगरूर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार के लिए छह कैबिनेट मंत्रियों की तैनाती की गई है। मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी संगरूर फतेह करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। भगवंत मान ने इस लोकसभा सीट पर 2019 में 1.10 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने अपना गढ़ बरकरार रखने के मकसद से संगरूर में चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को छह मंत्रियों की प्रतिनियुक्ति की। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, ब्रह्म शंकर जिंपा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह मीत हेयर और लालजीत सिंह भुल्लर को संगरूर संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त किया गया है। मंत्री सरकार की उपलब्धियों और अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की सफलता पर प्रकाश डालते हुए निर्वाचन क्षेत्र में बैठक कर रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पार्टी के उम्मीदवार गुरमेल सिंह घराचोन की आम आदमी की छवि भी लोगों को बेची जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले एक सांसद के रूप में इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस साल विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। मान ने 2019 में 1.10 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सहित तीन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर
संगरूर संसदीय सीट के तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले मुख्यमंत्री सहित तीन मंत्रियों के साथ सीट बनाए रखने की लड़ाई सरकार के लिए प्रतिष्ठा का विषय है। वहीं, अन्य राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद इस पोल के जरिये अपनी स्थिति को भुनाने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed