फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap dinner diplomacy, bjp dinner diplomacy, punjab politics, punjab, sangroor

'आप' ने 5 हजार में खाना खिलाया, कांग्रेस ने फ्री लंगर चलाया

Sat, 26 Mar 2016 11:42 AM IST
जसवीर सिंह भट्टी/अमर उजाला, संगरूर
जसवीर सिंह भट्टी/अमर उजाला, संगरूर Updated Sat, 26 Mar 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
aap dinner diplomacy, bjp dinner diplomacy, punjab politics, punjab, sangroor
पंजाब में राजनीतिक दलों की डिनर डिप्लोमेसी का एक नजारा - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के रखे पांच हजार रुपये वाले डिनर पर सियासत शुरू हो गई है। एक तरफ जहां आप की तरफ से धूरी रोड पर एक पैलेस में वीरवार रात को प्रति व्यक्ति पांच हजार रुपये लेकर डिनर खाना खिलाया, वहीं कांग्रेस ने ठीक उसी के सामने फ्री लंगर चलाया।
विज्ञापन


संगरूर में आप के डिनर बनाम कांग्रेस के लंगर ने एक नई चर्चा छेड़ दी। आप की तरफ से डिनर प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें सांसद भगवंत मान, प्रदेश कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर और केंद्रीय नेता दुर्गेश पाठक ने पार्टी वर्करों तथा आम लोगों के साथ मिलकर रात्रि भोज का लुत्फ लिया किंतु इस खाने का मजा वही लोग ले पाए जिसने पार्टी को पांच हजार रुपये का फं ड चुकाया।
विज्ञापन


फंड के सहारे चलती है पार्टी : भगवंत मान
सांसद भगवंत मान ने कहा कि आप लोगों की पार्टी है और लोगों से इकट्ठे हुए फंड से ही पार्टी चलती है। यह सिस्टम पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहा है। जो फंड इकट्ठा होता है उसका टैक्स भी अदा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप के प्रदेश कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि प्रोग्राम के जरिये इकट्ठा हुआ फंड लोगों के लिए ही इस्तेमाल किया जाएगा। अन्य पार्टियां बड़े उद्योगपतियों से फंड लेती हैं जिस कारण भ्रष्टाचार का जन्म होता है। हम जो फंड लोगों से लेते हैं उसका पूरा हिसाब रखा जाता है।  दूसरी तरफ आप के इस खास डिनर के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से टेंट लगाकर खुला लंगर लगाया।


ऐसे में डिनर प्रोग्राम से निराश लौटे लोग कांग्रेस के लंगर में बैठे दिखाई दिए। मौके पर मौजूद पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरिंदरपाल सिंह सीबिया ने कहा कि आप द्वारा दिया गया महंगा खाना आम लोगों का खाना नहीं हो सकता पंजाब में इस तरह का कल्चर नहीं चल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed