{"_id":"67a12a0f753fb359830c747b","slug":"aap-did-not-nominate-a-candidate-councillor-poonam-filed-nomination-as-an-independent-chandigarh-news-c-16-pkl1043-624779-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आप ने नहीं बनाया उम्मीदवार, पार्षद पूनम ने आजाद भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आप ने नहीं बनाया उम्मीदवार, पार्षद पूनम ने आजाद भरा नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के बाद अब वित्त एवं अनुबंध कमेटी (एफएंडसीसी) की दौड़ शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने पार्षद पूनम को उम्मीदवार नहीं बनाया तो उन्होंने बगावत कर आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भर दिया। अब एफएंडसीसी की कुल 5 सीटों पर 6 नामांकन आ गए हैं, इसलिए सात फरवरी को चुनाव होंगे।
आम आदमी पार्टी से पार्षद योगेश ढींगरा और सुमन ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर पार्टी के सभी पार्षद मौजूद रहे। पार्षद पूनम व उनके पति संदीप को जब पता चला कि उन्हें फिर नजरअंदाज किया गया है तो वह भड़क गए और उन्होंने अलग होकर नामांकन भरने की बात कही। आप के पार्षदों ने उन्हें मनाने की कोशिश की और ऑफर दिया कि वह पार्टी की तरफ से नामांकन भरें लेकिन संदीप ने अलग होकर नामांकन भरना ही बेहतर समझा। संदीप ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के पक्के कार्यकर्ता हैं और अभी भी दिल्ली में प्रचार करके आ रहे हैं लेकिन स्थानीय स्तर पर उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सोच के साथ जुड़े थे और जुड़े रहेंगे। वहीं, भाजपा से पार्षद सौरभ जोशी और जसमनप्रीत सिंह और कांग्रेस से गुरप्रीत सिंह गाबी ने नामांकन भरा। कमेटी में सिर्फ पांच ही पार्षद सदस्य हो सकते हैं, इसलिए अगर किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया तो चुनाव होंगे। हालांकि, नामांकन वापस लेने की कोई तिथि नहीं है। कोई भी उम्मीदवार चुनाव से कुछ मिनट पहले भी नामांकन वापस ले सकते हैं। पिछले साल भी छह नामांकन दाखिल हुए थे लेकिन जैसे ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू तो एक पार्षद ने नामांकन वापस ले लिया था।
वरीयता के आधार पर होंगे चुनाव, पीयू से आएगी टीम
एफएंडसीसी में कुल पांच पार्षद सदस्य होते हैं। मेयर इसके अध्यक्ष होते हैं। अगर छह पार्षद कमेटी में शामिल होने के लिए नामांकन भर देते हैं तो चुनाव होता है। इस वर्ष भाजपा से दो, कांग्रेस से एक और आप से तीन पार्षदों ने नामांकन भरे हैं इसलिए चुनाव होना तय है। एफएंडसीसी के चुनाव वरीयता के आधार पर होते हैं। इस तरह के चुनाव यूनिवर्सिटी में होते हैं, इसलिए इस चुनाव को संपन्न कराने के लिए भी यूनिवर्सिटी से चुनाव अधिकारी पहुंचेंगे। इसके लिए नगर निगम की तरफ से पीयू को पत्र भी भेजा जा चुका है।