फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP councilor joins BJP in Chandigarh

चंडीगढ़ में AAP को झटका: पार्षद ने छोड़ी पार्टी, कहा- राम मंदिर बनने से मिली भाजपा में शामिल होने की प्रेरणा

Wed, 10 Jan 2024 08:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Jan 2024 08:44 PM IST
सार

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। आप पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने बुधवार को भाजपा ज्वाइन कर ली। चंडीगढ़ में अब भाजपा पार्षदों की संख्या 16 हो गई है।

विज्ञापन
AAP councilor joins BJP in Chandigarh
लखबीर सिंह बिल्लू का मुंह मीठा करवाते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वार्ड नंबर 31 से आप पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इससे भाजपा के पार्षदों की संख्या 15 से 16 हो गई है। बिल्लू के भाजपा में शामिल होने के बाद मेयर चुनाव में पार्टी का पलड़ा भारी हो गया है। वर्तमान में आप के 12 पार्षद रह गए हैं, जबकि कांग्रेस के सात और अकाली दल का एक पार्षद चुनाव जीत कर आया है।

विज्ञापन


बुधवार को पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू आम आदमी पार्टी को अलविदा कहकर प्रदेश अध्यक्ष जितेंदर पाल मल्होत्रा, सांसद किरण खेर व पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ आप कार्यकर्ता कुलबीर सिंह, मनप्रीत कुमार, पप्पू और अशोक कुमार भी भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष ने बिल्लू को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो पूर्ण रूप से देश सेवा के लिए समर्पित है। पार्षद लखबीर सिंह के आने से पार्टी में मजबूती आएगी और उनको पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा। वहीं, सांसद किरण खेर व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि पार्षद को भाजपा परिवार में मान-सम्मान मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पार्षद बिल्लू ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं। भाजपा के नेतृत्व में चंडीगढ़ में बहुत से विकास कार्य हुए हैं। हाल ही में राम मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने पर बेहद खुशी है। इससे उन्हें भाजपा में शामिल होने की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव हुकम चंद, अमित जिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला, रामवीर भट्टी, कैलाश चंद जैन, जगतार सिंह जग्गा, राज किशोर, वरिष्ठ उपमहापौर कंवर राणा, उपमहापौर हरजीत सिंह सभी पार्षद और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

...क्या बिल्लू बादशाह बदलेंगे मेयर चुनाव के समीकरण

सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम में बुधवार को आप पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू का भाजपा पदाधिकारियों ने बिल्लू बादशाह का नाम दिया। इस दौरान प्रेसवार्ता में सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने उन्हें बिल्लू बादशाह कहा और उनके आने को पार्टी के लिए अहम बताया। बता दें कि इस बार मेयर पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मौजूदा दौर में भाजपा के पास इस वर्ग से एक ही पार्षद मनोज सोनकर थे लेकिन अब लखबीर सिंह बिल्लू भी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या बिल्लू बादशाह भाजपा में मेयर चुनाव के समीकरण बदलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed