शराब ठेकों के हक में भगवंत मान: मंत्री स्मृति ईरानी के बयान पर पलटवार, कहा- मिलने वाले राजस्व से करेंगे विकास
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को नई शराब नीति को लेकर केजरीवाल सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ मुनाफे के लिए शराब की दुकानें खोलीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने शराब की दुकानें खोलने का समर्थन किया है। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की तरफ से दिल्ली सरकार पर राष्ट्रीय राजधानी में केवल लाभ के लिए शराब की दुकान खोलने का आरोप लगाने के जवाब में उन्होंने यह बयान दिया है।
BJP hardly has 4-5 seats in Delhi. The collection from liquor stores will be used for infrastructure development, schools & electricity. This is just an excuse, BJP doesn't have any option other than raising questions on our party: AAP's CM face and candidate from Dhuri Assembly https://t.co/hVy3b91kvi pic.twitter.com/p4GHqAdbnc
— ANI (@ANI) February 4, 2022विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान ईरानी के बयान पर पलटवार करते हुए मान ने कहा कि शराब की दुकानों से संग्रह का उपयोग बुनियादी ढांचे के विकास, स्कूलों के निर्माण और बिजली की उचित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा। दिल्ली में बीजेपी के पास मुश्किल से चार-पांच सीटें हैं। भाजपा के पास हमारी पार्टी पर सवाल उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को नई शराब नीति को लेकर केजरीवाल सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ मुनाफे के लिए शराब की दुकानें खोलीं। उन्होंने कहा था कि हर दिन शराब की दुकान के सामने से गुजरने वाली हर महिला के संघर्ष के लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं।