फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP chief Arvind Kejriwal's statue has installed at the Wax Museum in Ludhiana

इधर दिल्ली में शपथ ले रहे थे केजरीवाल, उधर पंजाब में मिला खास तोहफा, लुधियाना में स्टैच्यू लगा

Sun, 16 Feb 2020 01:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Feb 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
AAP chief Arvind Kejriwal's statue has installed at the Wax Museum in Ludhiana
- फोटो : एएनआई

आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने रविवार (16 फरवरी) को तीसरी बार दिल्ली के सीएम पद की शपथ ली। विशाल जन समूह इस एतिहासिक पल का गवाह बना। वहीं पंजाब के लुधियाना में अरविंद केजरीवाल को शपथ ग्रहण के दिन खास तोहफा दिया गया। यहां के एक वैक्स म्यूजियम में अरविंद केजरीवाल का स्टैच्यू लगाया गया है। इस दौरान लोग स्टैच्यू के साथ सेल्फी लेते नजर आएं। वहीं मिठाई भी खिलाई।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण में पहुंचे पंजाब के नेता
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इससे शामिल होने के लिए पंजाब आप इकाई के नेता भी पहुंचे हैं। संगरूर से आप सांसद भगवंत मान और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने। इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में विकास जीता है। पंजाब में भी जीतेगा। आज केजरीवाल नहीं, दिल्ली की जनता और विकास की सोच शपथ ग्रहण की है। 
विज्ञापन


पंजाब पर आम आदमी पार्टी का फोकस
दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिला एकतरफा जीत से पंजाब इकाई में खुशी लहर है। दिल्ली की जीत ने पंजाब आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया। पार्टी का पूरा ध्यान अब पंजाब में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। इसको लेकर बनने वाली रणनीति को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तय करेंगे। हालांकि 2021 के पहले महीने से पार्टी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति में जुट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed