फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap candidate savita bhatti special interview

सविता भट्टी के 'आप' की टिकट लौटाने की 4 वजहें

Mon, 10 Mar 2014 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Mar 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
aap candidate savita bhatti special interview
कामोडियन जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी को जब आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया तो कयास लगाए जाने लगे कि चंडीगढ़ लोकसभा का चुनाव का मुकाबला अब कड़ा होगा।
विज्ञापन


टिकट घोषित होते ही उन्होंने प्रचार के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। लोग जुड़ने लगे, प्रचार की भी चर्चा भी होने लगी थी, लेकिन इस बीच वालंटियर उनसे दूर होने लगे। उनके खिलाफ अंदर खाते एक मुहिम चल पड़ी। पार्टी हाईकमान को दर्जनों मेल भेजी गईं।
विज्ञापन

पार्टी छोड़ने की ये है पहली मेन वजह

aap candidate savita bhatti special interview
बीते शनिवार को पार्टी की बैठक में उनके खिलाफ मोर्चा खोले कार्यकर्ताओं ने उनके चुनाव प्रचार पर सवाल खड़े कर दिए। बात जसपाल भट्टी तक पहुंच गई। सवाल उठा कि प्रचार के दौरान पार्टी का नाम कम और जसपाल भट्टी नाम ज्यादा लिया जा रहा है।

इससे भट्टी को काफी धक्का पहुंचा और कहीं न कहीं नाम वापस लिए जाने के पीछे यह भी एक प्रमुख कारण रहा। प्रेस वार्ता में कई ऐसे सवाल उठे, जिनका जवाब देते-देते बाद में वे भावुक भी हो गईं।

'विरोधियों पर हमले बोलना मेरा लक्ष्य नहीं'

aap candidate savita bhatti special interview

विरोधियों पर हमले न बोलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे शालीनता से चुनाव लड़ना चाहती थीं। किसी भी निगेटीविटी का प्रचार के पक्ष में नहीं थीं। इस बारे में शुरू से ही मेरा यही स्टैंड था।

टिकट मिलने के बाद भी मैंने यही कहा था। उन्होंने इशारों-इशारों में यह कहा कि कुछ स्थानीय नेताओं और उनकी सोच नहीं मिल रही थी। वे अपने तरीके से चुनाव प्रचार करना चाह रही थी।

विज्ञापन

पार्टी में गुटबाजी चर्म पर

aap candidate savita bhatti special interview

इस बारे में पहले भी चर्चा थी कि पार्टी में गुटबाजी चर्म पर है। सविता भट्टी को टिकट मिलने के बाद पार्टी के कुछ नेता नाराज हो गए थे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की शुक्रगुजार हैं कि उन्हें यहां से चुनाव लड़ने का मौका दिया गया।

पार्टी के पास कई प्लान हैं। यदि प्लान ए सही नहीं बैठा तो पार्टी के पास प्लान बी भी है। केजरीवाल की मुहिम एक सोच है। वे इस सोच के साथ हमेशा जुड़ी रहेंगी। जसपाल भट्टी की भी यही सोच यही थी। उन्होंने कहा कि हमारे काम का आधार ही करप्शन के खिलाफ जंग रही है। वे जसपाल भट्टी कभी नहीं बन सकती। भट्टी जी भट्टी जी ही रहेंगे।

प्रेस कांफ्रेंस में एक भी वालंटियर नहीं

aap candidate savita bhatti special interview

भट्टी की प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी का एक भी वालंटियर मौजूद नहीं था, जबकि उनकी प्रेस कांफ्रेंस के बारे में सुबह ही सूचना आ गई थी।

पार्टी के वे कार्यकर्ता गायब थे, जो एक दिन पहले उनके पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी प्रेस कांफ्रेंस में नहीं पहुंचे।

सिर्फ दावेदारी छोड़ी है पार्टी नहीं

aap candidate savita bhatti special interview

आम आदमी पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने से मना करने के एक दिन बाद सविता भट्टी ने कहा कि उन्होंने सिर्फ दावेदारी छोड़ी है पार्टी नहीं। पार्टी व उनका विजन एक है। वे पार्टी के साथ काम करती रहेंगी। पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन भी देंगी। ये बात उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कही।

उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों से नहीं भाग रही हैं। पार्टी ने उनकी बात मान ली है और जल्द ही दूसरे उम्मीदवार का नाम भी घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed