फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap candidate gul panag election campaign

इलाकों में पानी की जगह 'गुल', प्रचार 'आप' का

Sat, 15 Mar 2014 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Mar 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
aap candidate gul panag election campaign

आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी गुल पनाग ने शनिवार को प्रचार की शुरुआत सवेरे साढ़े छह बजे की।

विज्ञापन


सेक्टर 36 में सवेरे साढ़े छह बजे गुल पनाग मार्निंग वॉक करने वाले शहरवासियों से मुलाकात की और उनसे वोट की अपील की।

उसके बाद वे पानी की किल्लत से जूझ रहे इलाकों का दौरा किया और लोगों से पानी की समस्या के बारे में विस्तार से बातचीत की। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद वे किशनगढ़ पहुंची।

वहां पर उन्होंने डोर टू डोर कैम्पेनिंग की। दोपहर को लंच करने के बाद वे शिवालिक पार्क और मनीमाजरा के सुभाष नगर भी पहुंची। मनीमाजरा में उन्होंने नुक्कड़ सभाएं कर पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


पार्टी के वालंटियर भी चुनाव प्रचार के लिए अलग-अलग दिशा में जुटे रहे। गुल पनाग का रविवार का भी शेड्यूल तैयार हो गया है। दस से ग्यारह बजे तक वे सेक्टर 29 में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद शाम चार से पांच बजे तक कालोनी नंबर चार की जनसभा को संबोधित करेंगी। साढ़े पांच से छह बजे तक कजहेड़ी और उसके बाद सेक्टर 41 में लोगों से मुलाकात करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed